न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर बढ़ गया है लाइफ में तनाव, तो इन 3 योगासनों से पाएं मन की शांति

Stress को कम करने और मन को शांत रखने के लिए जानें 3 योगासन - डीप ब्रीदिंग, योग निद्रा, और स्ट्रेचिंग। इन आसान एक्सरसाइज से पाए मानसिक शांति और शारीरिक आराम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 6:26:59

अगर बढ़ गया है लाइफ में तनाव, तो इन 3 योगासनों से पाएं मन की शांति

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए स्ट्रेस एक आम समस्या बन गया है। यह एक ऐसा अनचाहा मेहमान है, जो हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित करता है। काम का दबाव, वित्तीय चिंता, या रिश्तों से जुड़ी समस्याएं, तनाव के पीछे कोई भी कारण छिपा हो सकता है। चिंता की बात यह है कि जरूरत से ज्यादा तनाव व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों को खराब करता है। अगर आप भी आजकल लाइफ में जरूरत से ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं तो मन को शांत करने के लिए अपने रोजमर्रा के रूटीन में इन 3 एक्सरसाइज को जगह दीजिए। यह 3 एक्सरसाइज प्राकृतिक रूप से मन को शांत करके तनाव को कम करने का आसान और असरदार तरीका है।

मन को शांत करने के लिए 3 एक्सरसाइज

1. डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज मानसिक शांति पाने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। इसके लिए सबसे पहले एक शांत स्थान पर बैठकर अपनी आंखें बंद करें। अब नाक से गहरी सांस लें और 4 सेकंड तक उसे रोकें, फिर धीरे-धीरे मुंह से 6 सेकंड में सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को 5 से 10 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज न केवल तनाव को कम करती है, बल्कि हृदय गति को नियंत्रित करती है और आपको शांति का अहसास कराती है। इसे सुबह के समय या रात को सोने से पहले किया जा सकता है। अगर आप दिनभर के काम के दौरान भी थकान महसूस कर रहे हों, तो इसे अपनी कार्यसूची में शामिल करें।

2. योग निद्रा

योग निद्रा एक प्रकार का गहन विश्राम योग है, जो मानसिक शांति और शारीरिक आराम प्रदान करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आराम से शवासन (सुपाइन पोजीशन) में लेट जाएं। अब अपनी आंखें बंद करके अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। अपने शरीर के प्रत्येक हिस्से को आराम दें और मानसिक तनाव को धीरे-धीरे बाहर निकलने दें। योग निद्रा नियमित रूप से करने से न केवल तनाव और चिंता में कमी आती है, बल्कि यह नींद में भी सुधार करता है। इसके द्वारा आप मानसिक शांति और शारीरिक आराम दोनों प्राप्त कर सकते हैं।

3. स्ट्रेचिंग

स्ट्रेचिंग एक सरल और प्रभावी तरीका है जो आपके शरीर के तनाव को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। स्ट्रेचिंग से शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जो आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे शुरू करने से पहले हल्की गतिविधि जैसे जॉगिंग या वॉकिंग करें। इसके बाद गर्दन, कंधे, पीठ और पैरों की स्ट्रेचिंग करें। प्रत्येक स्ट्रेच को 15 से 20 सेकंड तक करें। यह शरीर के तनाव को कम करता है और आपको मानसिक शांति का अनुभव कराता है। इसे सुबह या ब्रेक टाइम में ऑफिस में भी किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज