न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समय रहते इन 10 लक्षणों की करें पहचान, देते हैं हार्ट अटैक का संकेत

वर्तमान समय में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा हैं जहां हार्ट अटैक से मरने वालों का आंकड़ा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। जहां एक समय में बुजुर्गों को इस बीमारी का खतरा था, वहीँ अब युवाओं में भी इससे मौत होना आम बात हो गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Aug 2022 2:03:33

समय रहते इन 10 लक्षणों की करें पहचान, देते हैं हार्ट अटैक का संकेत

वर्तमान समय में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा हैं जहां हार्ट अटैक से मरने वालों का आंकड़ा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। जहां एक समय में बुजुर्गों को इस बीमारी का खतरा था, वहीँ अब युवाओं में भी इससे मौत होना आम बात हो गई हैं। हृदय रोगों पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक हार्ट अटैक के पहले शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं जिन्हें जान लिया जाए तो समय रहते हार्ट अटैक से बचाव किया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हार्ट अटैक का संकेत देते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

सीने में बेचैनी या असहजता

हार्ट अटैक की स्थिति में छाती में असहजता महसूस होने की स्थिति को सबसे सामान्य संकेत के तौर पर देखा जाता है। छाती में लगातार दबाव बना रहना, दर्द होना या ऐंठन महसूस होना हार्ट अटैक की तरफ संकेत माना जाता है। इस तरह के समस्या मुख्यत: बाईं तरफ होती है, दर्द कुछ स्थितियों में काफी तेज भी हो सकता है। अगर आपको अक्सर छाती में असहजता का अनुभव होता रहता है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

चक्कर आना

जब आपका दिल कमजोर हो जाता है, तो उसके द्वारा होने वाला रक्त का संचार भी सीमित हो जाता है। ऐसे में दिमाग तक आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे निरंतर चक्कर आना या सिर हल्का होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार एक गंभीर लक्षण है, जिस पर आपको तुरंत ध्यान देना चाहिए।

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

आंखों के आसपास कोलेस्ट्रॉल जमा होना

अगर आंखों और पलकों के आसपास कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगे तो यह भी दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है। मेडिकल भाषा में इसे Xanthelasma कहते हैं। यह खून मे असामान्य लिपिड स्तर से जुड़ा होता है, जिसे डिस्लिपिडेमिया कहते हैं। डिस्लिपिडेमिया से धमनियों की दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल के निर्माण का खतरा अधिक रहता है। इससे हृदय, मस्तिष्क और शरीर के अन्य अंगों में रक्त का प्रवाह प्रतिबंधित हो सकता है। जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता हैं।

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

थकान

बगैर किसी मेहनत या काम के थकान होना भी हार्ट अटैक की दस्तक हो सकती है। जब हृदय धमनियां कोलेस्ट्रॉल के कारण बंद या संकुचित हो जाती हैं, तब दिल को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होती है, जिससे जल्द ही थकान महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में कई बार रात में अच्छी खासी नींद लेने के बाद भी आप आलस और थकान का अनुभव करते हैं, और आपको दिन में भी नींद या आराम की जरुरत महसूस होती है।

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

शरीर के हिस्सों में दर्द की समस्या

छाती के अलावा हार्ट अटैक की स्थिति में शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, जिनपर भी सभी लोगों को ध्यान देते रहना आवश्यक हो जाता है। एक या दोनों हाथों, पीठ, गर्दन, जबड़े में दर्द और असहजता का अनुभव भी हृदय की समस्याओं का संकेत माना जाता है। इन लक्षणों को अनदेखा करने की गलती न करें। हार्ट अटैक एक जानलेवा स्थिति है, ऐसे में इसके लक्षणों की गंभीरता पर ध्यान देना बहुत आवश्यक हो जाता है।

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

गंजापन

घटती हेयरलाइन और सिर में गंजेपन ह्रदय रोग का संकेत हो सकता है। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से ग्रस्त लोगों में गंजापन दिल की बीमारी के जोखिम का कारक हो सकता है। एक शोध के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल और सिर में गंजापन वाले पुरुषों में हाई कोलेस्ट्रॉल वाले पुरुषों की तुलना में हृदय रोग का जोखिम लगभग तीन गुना बढ़ गया था।

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

सर्दी का बना रहना

लंबे समय तक सर्दी या इससे संबंधित लक्षणों का बना रहना भी दिल के दौरे की ओर इशारा करता है। जब दिल, शरीर के आंतरिक अंगों में रक्तसंचार के लिए ज्यादा मेहनत करता है, तब रक्त के फेफड़ों में स्त्रावित होने की संभावना बढ़ जाती है। सर्दी में कफ के साथ सफेद या गुलाबी रंग का बलगम, फेफड़ों में स्त्रावित होने वाले रक्त के कारण हो सकता है।

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

सांसों की समस्या

हृदय रोगों, विशेषकर हार्ट अटैक की स्थिति में सांसों से संबंधित दिक्कतों का अनुभव होना भी काफी सामान्य माना जाता है। यदि आपको अक्सर सीने में तकलीफ के साथ या सांस लेने में कठिनाई का एहसास होता रहता है, तो इन लक्षणों को बिल्कुल अनदेखा न करें। ऐसी समस्याएं हार्ट अटैक का संकेत हो सकती है। लगातार बनी रहने वाली इन दिक्कतों के बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें, ताकि हार्ट अटैक के संभावित खतरे को रोका जा सके।

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

ईयरलोब क्रीज
ईयरलोब क्रीज भी उम्र बढ़ने और कोरोनरी हार्ट डिजीज से जुड़ा होता है। ईयरलोब में दरारें उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती हैं जिनमें हार्ट अटैक के लक्षण दिख रहे हों। एक शोध के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं में ईयरलोब क्रीज और मृत्यु के हृदय संबंधी कारणों के बीच एक मजबूत संबंध पाया गया।

heart attack,heart attack indication,symptoms of heart attack,Health,Health tips,healthy living

सूजन

जब दिल को शरीर के सभी आंतरिक अंगों में रक्त पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, तो शिराएं फूल जाती हैं और उनमें सूजन आने की संभावना बढ़ जाती है। इसका असर खास तौर से पैर के पंजे, टखने और अन्य हिस्से में सूजन के रूप में नजर आने लगता है। इसके कभी-कभी होंठों की सतह पर नीला होना भी इसमें शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट