न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज के नए रूप की पहचान, जानिए Type-5 Diabetes के बारे में

टाइप-5 डायबिटीज एक नया और गंभीर रूप है, जो खासकर कुपोषण और विकास के शुरुआती वर्षों में पोषक तत्वों की कमी से होता है। यह टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज से अलग है। जानिए इसके लक्षण, कारण और प्रभावी जानकारी।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 3:25:51

डायबिटीज के नए रूप की पहचान, जानिए Type-5 Diabetes के बारे में

डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जो दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज तो नहीं है, लेकिन सही खानपान, दवाएं और लाइफस्टाइल में बदलाव से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। सामान्यत: डायबिटीज के दो प्रमुख प्रकार होते हैं, टाइप-1 और टाइप-2, जिनमें से टाइप-2 अक्सर मोटापे और इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ा होता है। लेकिन अब हाल ही में एक नए प्रकार की डायबिटीज, जिसे टाइप-5 डायबिटीज कहा गया है, का पता चला है।

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) ने हाल ही में टाइप-5 डायबिटीज को एक नया रूप मान्यता दी है, जो विशेष रूप से किशोरों और वयस्कों में देखा जा सकता है। यह टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज से पूरी तरह से अलग है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

टाइप 5 डायबिटीज क्या है?

IDF के अनुसार, टाइप-5 डायबिटीज को सीवियर इंसुलिन-डेफिशिएंट डायबिटीज (SIDD) कहा जाता है, जो टाइप-2 डायबिटीज (जो मोटापे और इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ा होता है) के ठीक विपरीत है। यह मुख्य रूप से पुराने कुपोषण (Malnutrition) के कारण होता है, खासकर बचपन के शुरुआती विकास के दौरान।

IDF का कहना है, “टाइप-5 डायबिटीज के कारण इंसुलिन का स्तर बहुत कम हो सकता है और मेटाबॉलिज्म पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। यह बीमारी एशिया और अफ्रीका में सबसे ज्यादा प्रचलित है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बीमारी 1955 में जमैका में पाई गई थी। 70 साल से ज्यादा समय से मौजूद इस बीमारी को अक्सर अनदेखा किया गया है और इसे कई बार टाइप-1 या टाइप-2 के रूप में गलत तरीके से निदान किया गया है।”

टाइप 5 डायबिटीज के लक्षण

टाइप-5 डायबिटीज के कुछ प्रमुख लक्षण (Type 5 Diabetes Symptoms) हैं, जिन पर ध्यान देना आवश्यक है:

- लगातार थकान महसूस होना
- शारीरिक विकास में कमी
- बार-बार संक्रमण होना
- ज्यादा पेशाब आना
- घावों का ठीक न होना
- त्वचा पर काले धब्बे
- याददाश्त कमजोर होना
- अत्यधिक प्यास लगना
- पाचन संबंधी समस्याएं और भूख की कमी
- बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन में कमी या वजन न बढ़ना

टाइप 5 डायबिटीज कैसे होती है?

IDF के अनुसार, टाइप-5 डायबिटीज, जिसे कुपोषण से संबंधित डायबिटीज भी कहा जाता है, मुख्य रूप से क्रोनिक मेल्न्यूट्रिशन (पोषक तत्वों की कमी) के कारण होता है, विशेषकर बचपन या किशोरावस्था में। यह टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज से अलग है, और इसे अक्सर लंबे समय तक पोषक तत्वों की कमी के कारण पैनक्रियाज के विकास में कमी के कारण विकसित होता है।

इसका मतलब यह है कि यदि किसी व्यक्ति ने बचपन में पर्याप्त पोषण नहीं पाया, तो उसका पैनक्रियाज सही तरीके से विकसित नहीं हो पाता और इंसुलिन का उत्पादन भी कम हो जाता है, जो टाइप 5 डायबिटीज का कारण बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी