न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आईसीएमआर की नई गाइडलाइन: कार्ब्स नहीं, प्रोटीन है जरूरी – सफेद चावल छोड़ें, सेहतमंद अनाज अपनाएं

आईसीएमआर की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब कार्बोहाइड्रेट की बजाय प्रोटीन जरूरी है। सफेद चावल और मैदा छोड़कर हेल्दी ग्रेन्स, दाल, अंडा, पनीर और डेयरी उत्पाद अपनाएं। इससे डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का जोखिम कम होता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 4:09:25

आईसीएमआर की नई गाइडलाइन: कार्ब्स नहीं, प्रोटीन है जरूरी – सफेद चावल छोड़ें, सेहतमंद अनाज अपनाएं

आज का भारत कई गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहा है। देश के लाखों लोग अब दिल की बीमारियों, डायबिटीज, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी मेटाबॉलिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। यह समस्या अचानक नहीं आई है, बल्कि इसकी जड़ें हमारी बदलती जीवनशैली और खाने की आदतों में छिपी हैं। पहले भारतीय जीवनशैली में हल्का-फुल्का खाना, घर का बना भोजन और नियमित फिजिकल एक्टिविटी आम थी, लेकिन आज यह बदलकर प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, सफेद चावल और गेहूं आधारित अधिक कार्ब्स वाली डाइट और बैठकर लंबे समय तक काम करने वाली लाइफस्टाइल में तब्दील हो गई है। ICMR के एक बड़े सर्वे ने इस चिंता को और स्पष्ट कर दिया है। इस अध्ययन के मुताबिक, भारत सिर्फ एक स्वास्थ्य समस्या से नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के चुपचाप फैलते संकट से जूझ रहा है।

सर्वे से चौंकाने वाले निष्कर्ष

ICMR की परियोजना India Diabetes के तहत 18,000 से अधिक लोगों की जांच की गई। परिणाम बेहद चिंताजनक थे। अध्ययन में पता चला कि 83% भारतीयों में कम से कम एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जैसे हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा या डायबिटीज। इसके अलावा, 41% लोगों में प्रीडायबिटीज, 26% लोग मोटापे के शिकार और 43% का वजन सामान्य से ज्यादा पाया गया। 50% लोगों में कोलेस्ट्रॉल असंतुलन की समस्या थी। यह अध्ययन बताता है कि ये बीमारियां अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गांवों में भी फैल चुकी हैं। महिलाओं में तंबाकू या शराब का सेवन कम होता है, फिर भी उनमें मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता ज्यादा देखी गई। वहीं पुरुषों में हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो गई है।

कार्बोहाइड्रेट अब बन गए हैं बड़ी चुनौती

हमारी डाइट में अब ऐसे भोजन शामिल हैं जो पेट भरते हैं, लेकिन शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। सफेद चावल, रिफाइंड गेहूं, अधिक चीनी और तला-भुना खाना इसका उदाहरण हैं। जो लोग ज्यादा कार्ब्स खाते हैं, उनमें डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। सिर्फ सफेद चावल छोड़कर साबुत अनाज लेने से पर्याप्त फायदा नहीं होता, जब तक कि कुल कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम न हो। इस सर्वे की सबसे महत्वपूर्ण सीख यह है कि लोगों को अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता है। अध्ययन के अनुसार, कार्ब्स की जगह प्रोटीन लेने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 9-11% तक घट जाता है, प्रीडायबिटीज का खतरा 6-18% तक कम होता है। बिना अतिरिक्त कैलोरी लिए सिर्फ प्रोटीन बढ़ाकर बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है।

कौन से हेल्दी ग्रेन्स और प्रोटीन स्रोत अपनाएं

रिपोर्ट के अनुसार, हमें खाने में अतिरिक्त कार्ब्स और खराब फैट को कम करना चाहिए। प्रोटीन युक्त भोजन अपनाना और नियमित फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाना जरूरी है।

- सफेद चावल और मैदे का सेवन कम करें।

- दिन में कम से कम एक बार दाल, अंडा, पनीर या प्रोटीन युक्त अन्य भोजन जरूर लें।

- दूध और दही जैसे डेयरी उत्पाद शामिल करें।

- रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, योग या अन्य शारीरिक गतिविधि करें।

इन उपायों से न केवल वजन नियंत्रित रहेगा, बल्कि हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत