न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

मुंह के छाले काफी कॉमन समस्या है जो किसी को भी हो सकती है। पेट में गड़बड़ी या पाचन शक्ति ठीक न होने की वजह से मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। ये आपके मसूड़ों, जीभ, भीतरी गालों, होंठों या तालू के कोमल टिशू की परत में होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 11:51:03

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

मुंह के छाले काफी कॉमन समस्या है जो किसी को भी हो सकती है। पेट में गड़बड़ी या पाचन शक्ति ठीक न होने की वजह से मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। ये आपके मसूड़ों, जीभ, भीतरी गालों, होंठों या तालू के कोमल टिशू की परत में होते हैं। पेट में गर्मी, तनाव, मसालेदार और अम्लीय खाना, डिहाइड्रेशन, विटामिन बी और सी की कमी और मुंह की साफ-सफाई न रखने की वजह से छाले हो सकते हैं। मुंह के छाले बहुत तकलीफदेह होते हैं जिनकी वजह से न तो आप खा पाते हैं और न ही कुछ पी पाते हैं। मुंह में कुछ भी डालते ही जलन और तेज दर्द होता है। ऐसे में आज हम आपको दादी-नानी के बताए कुछ घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर मुंह के छालों से आराम पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

नारियल तेल

मुंह के छालों से रिलीफ देने में नारियल का तेल कारगर है। यह सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं। छाले वाले हिस्सों पर नारियल का तेल लगाएं। कुछ ही घंटों में आपको राहत मिल सकती है। छालों पर नारियल का तेल लगाकर रातभर छोड़ने से ये खत्म हो सकते हैं और आपकी समस्या दूर हो सकती है।

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

धनिए के बीज

सभी घरों में धनिए के बीज तो आसानी से मिल जाते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ इन्हें मुंह के छालों को ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच धनिए के बीजों को 1 कप पानी में उबाल लें और छान कर ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी से दिन में 2-3 बार कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं।

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस के अंदर सूदिंग प्रॉपर्टी होती है, लगातार इस्तेमाल करने पर यह यह‌ दर्द को कम करता है। छालों से राहत पाने के लिए थोड़ा सा एलोवेरा जूस अपने छालों पर लगाइए। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कीजिए। आप चाहे तो एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

काले मुनक्के

मुंह के छालों से आराम पाना है तो काले मुनक्के का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। इन मुनक्कों को करीब 3 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें और रात में सोने से पहले इन्हें खा लें। इससे पेट की गर्मी दूर हो जाएगी और मुंह के छाले खत्म हो जाएंगे।

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

लहसुन

छालों के इलाज के लिए लहसुन बहुत ही कारगर है। दो से तीन लहसुन की कलियां लेकर उनका एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। लगाने के 15 मिनट बाद उसे धो लें। लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक गुण छालों को जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

मुलेठी

मुंह में छाले होने पर मुलेठी बहुत फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर को 2 कप पानी में डालकर 3-4 घंटों के लिए रख दें और फिर इस पानी से दिन में 4-5 बार कुल्ला करें। इस प्रक्रिया से 1 दिन में ही छालों से राहत मिलेगी।

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

तुलसी पत्ते

तुलसी के पत्ते के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो छालों को डिसइनफेक्ट करता है। छालों से राहत पाने के लिए तुलसी पत्ते को चबाइए और गर्म पानी से मुंह धो लीजिए। ‌दिन में दो बार ऐसा कीजिए। आप चाहे तो मेथी के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ मेथी के पत्तों को उबाल लीजिए फिर उससे गरारे कीजिए।

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

शहद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है, जो मुंह के छालों को ठीक करने में बहुत असरदार है। यह मुंह के छालों को नमी प्रदान करता है और उसे सूखने से बचाता है। अगर आप शहद के साथ एक चुटकी हल्दी डालकर लगाएंगे तो वह बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए दिन में तीन से चार बार यह उपाय कीजिए।‌

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

नमक पानी

मुंह के छालों को दूर करने में नमक पानी काफी मददगार हैं। यह बहुत ही कारगर घरेलू उपाय है। पानी से स्किन से काफी आराम मिलता है और नमक इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करता है। गुनगुने पानी के एक गिलास में एक चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें और उसे छालों पर रखें। कुछ घंटों के अंतराल पर इसे कई बार करें। जल्द ही मुंह के छालों से आराम मिल सकता है।

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, दादी-नानी के ये नुस्खें दिलाएंगे आराम

हल्दी का कुल्ला

अगर किसी के मुंह में छाले हो गए हैं और वह दर्द से काफी परेशान है तो उसे छालों पर चुटकी भर हल्दी लगानी चाहिए। हल्दी लगाने से छालों पर थोड़ी जलन होती है तो ऐसे में आप हल्दी का कूल्ला भी कर सकते हैं। हल्दी लगाकर थोड़ा सा पानी मुंह में डालें और उसे कुछ देर छालों की जगह रखें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी और जल्द ही छालों का घाव भी भरने लगेगा। कोशिश करें कि छालों पर हल्दी रात को सोते समय लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
1 अक्टूबर से NCR में लागू होगा ‘No PUCC, No Fuel’ नियम, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा
1 अक्टूबर से NCR में लागू होगा ‘No PUCC, No Fuel’ नियम, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा
ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सैन्य अभियान सीमित करने के पक्ष में दिया वोट; अब आगे क्या होगा?
ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सैन्य अभियान सीमित करने के पक्ष में दिया वोट; अब आगे क्या होगा?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
भारत की नाराजगी से फर्क नहीं पड़ता, पाकिस्तान से कई देशों के मजबूत रिश्ते; तुर्की का दोटूक संदेश
भारत की नाराजगी से फर्क नहीं पड़ता, पाकिस्तान से कई देशों के मजबूत रिश्ते; तुर्की का दोटूक संदेश
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह