न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्योहार की मिठास में बीमार बना सकता हैं मिलावटी मावा, जानें इसका पूरा खेल

होली का त्योहार देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं और इसकी तैयारियां ही कई दिन पहले से घरों में शुरू हो जाती हैं। इस त्योहार की खुशी को बढ़ाने का काम करती हैं मिठाइयां।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 7:32:21

त्योहार की मिठास में बीमार बना सकता हैं मिलावटी मावा, जानें इसका पूरा खेल

होली का त्योहार देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं और इसकी तैयारियां ही कई दिन पहले से घरों में शुरू हो जाती हैं। इस त्योहार की खुशी को बढ़ाने का काम करती हैं मिठाइयां। लेकिन इन खुशियों में खटास लाता हैं मिलावटी मावा। त्योहारों में मिठाइयों की बढ़ी खपत को पूरा करने के लिए दुकानदार मावे में मिलावट कर देते हैं। इस मावे में इतनी खतरनाक मिलावट होती है कि यह सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाता हैं। मिलावटी मावा तैयार करने के लिए मैदा, डिटर्जेंट, यूरिया और सिंथेटिक दूध को भी प्रयोग में लाया जाता है जो हर रूप में नुकसानदायक हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे मिलावटी मावा सेहत को नुकसान पहुंचाता हैं और यह कैसे बनता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

milawati maw,milawati maw ki pehachan kaise karein,holi celebration,holi 2023

ऐसे बनता है मिलावटी मावा

मिलावटी मावा बनाने में दूध के पाउडर का इस्तेमाल होता है। इसमें रिफाइंड या वेजीटेबल ऑयल मिलाया जाता है। इसके अलावा रसायन, आलू, शकरकंदी का प्रयोग भी किया जाता है। इस दौरान "सिंथेटिक दूध भी बड़े पैमाने पर बनाया जाता है। इसमें डिटर्जेट पाउडर, तरल जैल, चिकनाहट लाने के लिए रिफाइंड व मोबिल आयल एवं एसेंट पाउडर डाला जाता है। इतना ही नहीं मिलावटखोर कई बार यूरिया के घोल में पाउडर व मोबिल डालकर भी "सिंथेटिक दूध तैयार किया जाता है। इसमें थोड़ा असली दूध मिलाकर सोखता कागज डाला जाता है। फिर इसी से नकली मावा व पनीर भी तैयार किया जाता है।

milawati maw,milawati maw ki pehachan kaise karein,holi celebration,holi 2023

उल्टी और दस्त

नकली खोए को सिंथेटिक दूध से बनाया जाता है। इसका सेवन करने से उल्टी, दस्त, फूड पॉइजनिंग आदि की समस्या हो सकती है। सिंथेटिक मावा बनाने के लिए यूरिया का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए आपको असली और खोया के बीच का अंतर भी पता होना चाहिए।

milawati maw,milawati maw ki pehachan kaise karein,holi celebration,holi 2023

किडनी-लिवर को खतरा

नकली खोया खाने से किडनी और लिवर जैसे अंगों की समस्याओं के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। जिस तरह से मावा बनाने के लिए डिटर्जेंट और सिंथेटिक दूध के इस्तेमाल की खबरें सामने आई हैं ऐसे में इससे लिवर को गंभीर नुकसान होने का खतरा हो सकता है। हमारा शरीर इन हानिकारक तत्वों को आसानी से फिल्टर नहीं कर पाता है जिसके कारण इनसे किडनी और लिवर की बीमारियों का जोखिम हो सकता है।

milawati maw,milawati maw ki pehachan kaise karein,holi celebration,holi 2023

वजन बढ़ना

मावे में स्टार्च ,आलू, आयोडीन मिलाया जाता है। इसलिए अगर आप नकली खोए का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन भी बढ़ सकता ह।क्योंकि नकली खोए को केमिकल्स डालकर बनाया जाता है। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नकली मावे का सेवन करने से बचें।

milawati maw,milawati maw ki pehachan kaise karein,holi celebration,holi 2023

पेट दर्द होना

नकली या मिलावट खोया खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो ज्यादा म िठाईयों के सेवन से उनकी सेहत बिगड़ सकती है। गर्भवती महिलाओं को खोया का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

milawati maw,milawati maw ki pehachan kaise karein,holi celebration,holi 2023

कैसे करें नकली मावे की पहचान?

खाद्य मानक और सुरक्षा प्राधिकरण (FSSAI) ने मिलावटी/नकली मावे या खोया की पहचान करने के कुछ तरीकों के बारे में बताया है जिसकी मदद से आसानी से असली-नकली की पहचान की जा सकती है। इसके लिए एक चुटकी मावा लेकर इसे हथेलियों के बीच में रगड़ें। असली मावा थोड़ा तैलीय और दानेदार होता है। अगर उसमें से घी की महक आ रही हो तो मावा असली है। हालांकि अगर इसमें से अजीब प्रकार की गंध आ रही है तो मावे के मिलावटी होने की आशंका हो सकती है। इसे चखकर भी पहचाना जा सकता है, असली मावा मुंह के अंदर नहीं चिपकता जबकि नकली मावा मुंह के अंदर कई जगह चिपक जाता है।

घर पर मावा कैसे बनाएं?

घर पर खोया बनाने के लिए बर्तन में दूध डालकर उबालें। जब दूध गरम हो जाए, तो उसे 4 से 5 मिनट तक चलाते रहिए। जब दूध गाढ़ा होने लगे, तो करछी चलाते रहें। दूध को हलवे की तरह गाढ़ा होने पर चलाकर पकाते रहें। जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। मावा तैयार हो जाए, तो बर्तन में निकालकर रख दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा