न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घुटनों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, एक बार जरूर ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां

घुटनों में दर्द की समस्या काफी कॉमन प्रॉब्लम है। आज के समय में खराब जीवन शैली के चलते यह समस्या कम उम्र के लोगों को भी परेशान कर रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 8:45:41

घुटनों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, एक बार जरूर ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां

घुटनों में दर्द की समस्या काफी कॉमन प्रॉब्लम है। आज के समय में खराब जीवन शैली के चलते यह समस्या कम उम्र के लोगों को भी परेशान कर रही हैं। कम उम्र के लोगों को अलग-अलग कारणों से घुटने में दर्द होता है और इसका मतलब है कि उन्हें इस दर्द की ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि आगे चलकर यह समस्या अधिक न बढ़ जाए। घुटनों के कमजोर होने का मुख्य कारण घुटनों को एक साथ जोड़कर रखने वाले 4 लिगमेंट में से एक का डैमेज हो जाना है। इसके अलावा अर्थराइटिस, गठिया और कई तरह के इंफेक्शन के चलते भी घुटनों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर घुटनों का दर्द मामूली है तो थोड़ी सी देखभाल करने से ठीक किया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन करने से आप घुटनों के दर्द को ठीक कर सकते है। तो चलिए जानते है इनके बारे में...

घुटनों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, एक बार जरूर ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां

हल्दी

हल्दी एक जड़ी बूटी है इसमें एंटीसेप्टिक, जीवाणुरोधी, एंटी- इंफ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जी गुण होते हैं जिनकी मदद से घुटने के दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। सदियों से हल्दी का इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता रहा है। इसके अलावा, स्किन, लिवर और पांचन तंत्र के लिए भी हल्दी का सेवन फायदेमंद रहता है।

घुटनों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, एक बार जरूर ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां

अदरक

अदरक में एंटी - इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जिसके चलते यह दर्द को आसानी से ठीक कर सकता है। आयुर्वेद में अदरक का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जाता रहा है। अदरक में प्रचूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन, आयरन जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। अदरक का सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसे वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है। अदरक के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। अगर किसी को कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो तो इसे उसे रोजाना कच्चे अदरक का सेवन करना चाहिए।

घुटनों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, एक बार जरूर ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां

नीलगिरी (यूकलिप्टस)

अगर सूजन के कारण आपके घुटने में दर्द हो रहा है तो नीलगिरी का तेल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप इसे आप घुटनों पर लगाकर मालिश कर सकते है। इसका लगातार इस्तेमाल करने से सूजन कम हो सकती है अर्थराइटिस और गठिया के दर्द के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होता है।

घुटनों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, एक बार जरूर ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां

दालचीनी

दालचीनी घुटनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीडायबिटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपके घुटनों के दर्द औक सूजन को कम करते हैं। इसे आप दही, पनीर या बाकी चीजों में मिक्स करके खा सकते हैं। दालचीनी का सेवन आपके हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

घुटनों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, एक बार जरूर ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां

शहद और घी के साथ त्रिफला

शहद के साथ त्रिफला पाउडर का सेवन करने से घुटने के दर्द से आराम मिलता है।आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाएं। साथ ही इसमें आधा चम्मच देशी घी भी मिलाएं। हर रोज़ सुबह इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है।

घुटनों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, एक बार जरूर ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां

तुलसी का रस

तुलसी के रस का सेवन आपको घुटनों के दर्द से आराम दिला सकता है। इसके लिए एक चम्मच तुलसी के पत्तों का रस निकालिये और उसको एक गिलास गुनगने पानी में मिलाकर पीजिये। ऐसा प्रतिदिन करने से दर्द में आराम मिलेगा।

घुटनों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, एक बार जरूर ट्राई करें ये जड़ी-बूटियां

एलोवोरा

एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए, इसे आप अपने घुटनों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सिर्फ घुटनों के लिए ही नहीं, बल्कि डायबिटीज और अस्थमा के इलाज में भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, एलोवेरा विटामिन में विटामिन ए, सी, ई और बी 12 पाया जाता है। ऐसे में आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी