न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Hepatitis day: कमजोर लीवर के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं ये 4 मसाले, तुरंत शुरू करें इनका सेवन

आज यानी की 28 जुलाई को दुनियाभर में हेपेटाइटिस डे (Hepatitis day) मनाया जाता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक किया जा सके। हेपेटाइटिस लिवर की सूजन है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Jul 2022 1:00:25

Hepatitis day: कमजोर लीवर के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं ये 4 मसाले, तुरंत शुरू करें इनका सेवन

शरीर में कोन के आकार और लाल-भूरे रंग का होता है लीवर। लीवर आपके द्वारा खाए गए भोजन को तोड़ने के लिए पित्त बनाने से लेकर, पोषक तत्वों और विटामिनों को संग्रहीत करने और शरीर को बीमारी से बचाने का काम करता है। इसके अलावा लीवर लगातार खून को फिल्टर करने, महत्वपूर्ण हार्मोन और एंजाइम बनाता है। और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। लीवर खराब या कमजोर होने पर उल्टी होना, कम भूख लगना, थकावट, दस्त होना, पीलिया, लगातार वजन घटना, शरीर में खुजली होना, एडिमा, पेट में तरल पदार्थ बनना आदि लक्षण नजर आते हैं। लीवर के खराब होने के पीछे खान-पान का प्रभावित होना, अल्कोहल के अधिक सेवन, एकस्ट्रा फैट, इंफेक्शन, ज्यादा मात्रा में आयरन व कॉपर का जमाव, और टॉक्सिक डेमेज हो सकते है। लीवर से जुड़ी सबसे आम बीमारी है हेपेटाइटिस। हेपेटाइटिस कई तरह के वायरस, बैक्टीरिया या परजीवी के कारण हो सकती है। आज यानी की 28 जुलाई को दुनियाभर में हेपेटाइटिस डे (Hepatitis day) मनाया जाता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक किया जा सके। हेपेटाइटिस लिवर की सूजन है। हेपेटाइटिस वायरस के पांच मुख्य प्रकार हैं - A, B, C, D और E। हेपेटाइटिस बी और सी वैश्विक स्तर पर करोड़ों लोगों में पुरानी बीमारी का कारण बनते हैं और साथ में लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर और लिवर कैंसर का सबसे आम कारण हैं। यहां तक की इसकी वजह से मौत भी हो सकती है।

ऐसे में हम आपको लीवर को मजबूत रखने के लिए कुछ नेचुरल हर्ब के बारे में बताने जा रहे हैं...

hepatitis day,hepatitis day 2022,spices for healthy liver,healthy liver,liver food

अश्वगंधा

अश्वगंधा एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो लीवर के संतुलन को बहाल करने में मदद तो करता ही है साथ ही कोशिकाओं में तनाव और विकिरण के प्रभाव को कम करने में मदद करता है और इससे होने वाली क्षति को रोकता है। पाचन तंत्र की क्रियाओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में भी अश्वगंधा मदद करता है। साथ ही यह पित्त और संबंधित एंजाइमों के प्राकृतिक उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है। इस जड़ी बूटी के लाभों का फायदा उठाने के लिए आप अश्वगंधा पाउडर या अश्वगंधादि लेह्यम का सेवन कर सकते हैं।

hepatitis day,hepatitis day 2022,spices for healthy liver,healthy liver,liver food

​भुम्यमालकी

लीवर से संबंधित सभी विकारों के लिए फाइलेन्थस अमरुस सर्वोच्च दवा मानी जाती है। यह अक्सर हेपटोमेगाली और गंभीर सिरोसिस लीवर की स्थिति में प्रयोग किया जाता है। पारंपरिक भारतीय चिकित्सा इस रहस्यवादी जड़ी बूटी का उपयोग घर पर लीवर डिऑर्डर को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। उचित मार्गदर्शन के साथ इस पौधे का नियमित सेवन लीवर को आगे की समस्याओं से बचाने के लिए एक प्रभावी तरीके के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

hepatitis day,hepatitis day 2022,spices for healthy liver,healthy liver,liver food

​त्रिफला

त्रिफला आंवला या आंवला, चेबुलिक हरड़ या हरीतकी, और बहेड़ा या बिभीतकी को समान मात्रा में मिलाकर तैयार किया जाता है। मुख्य रूप से इसका सेवन कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए किया जाता है। त्रिफला लीवर के समुचित कार्य प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। लीवर की सेहत के लिए त्रिफला की गोलियां एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

hepatitis day,hepatitis day 2022,spices for healthy liver,healthy liver,liver food

हल्दी

हल्दी भारतीय रसोई का एक अनिवार्य हिस्सा है। यह अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव के कारण लीवर डिसऑर्डर के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट भी है जो लीवर की कोशिकाओं को डिटॉक्सीफाई करता है। इतना ही नहीं, हल्दी में मौजूद हेपाटोप्रोटेक्टिव गुण लिवर के जोखिम को कम करने में सहायक भी होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?