न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं मखानों का सेवन, जानें इनके बारे में

आप सभी ने फॉक्स नट अर्थात मखाने का स्वाद तो कई बार लिया होगा। बच्चे तो इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे एक हेल्दी स्नैक्स के तौर पर भी देखा जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 1:05:15

सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं मखानों का सेवन, जानें इनके बारे में

आप सभी ने फॉक्स नट अर्थात मखाने का स्वाद तो कई बार लिया होगा। बच्चे तो इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे एक हेल्दी स्नैक्स के तौर पर भी देखा जाता हैं। मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्ब्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरीकों से फायदे पहुंचाने का काम करते हैं। सुबह खाली पेट इनका सेवन करना और भी फायदेमंद साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मखानों का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

health benefits of makhanas,makhana healthy food,health news,healthy living

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों के दर्द को भी दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से गठिया रोग से भी राहत मिलती है।

health benefits of makhanas,makhana healthy food,health news,healthy living

मसल्स और बॉडी बनाने में मददगार

बिना वजन बढ़ाए अगर आप अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं, तो मखाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। रोजाना स्नैक्स के रूप में आप एक कटोरी मनाखा खाइए, इससे आपके शरीर को प्रोटीन और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स मिलेंगे, जो मसल्स को बनाने में का काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

health benefits of makhanas,makhana healthy food,health news,healthy living

हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद

हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाने में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही मखाना का सेवन करने से बीपी कंट्रोल में रहता है।

health benefits of makhanas,makhana healthy food,health news,healthy living

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

प्रेगनेंसी में मखाना प्रेग्नेंट महिलाओं और शिशु दोनों के लिए लाभदायक होता है। मखाना खाने से गर्भवती महिलाओं को हर तरह के जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और थकान दूर होती है।

health benefits of makhanas,makhana healthy food,health news,healthy living

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाने में पाए जाने वाले गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए मखाना एक काफी अच्छा फूड माना गया है। रोजाना मखाना खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

health benefits of makhanas,makhana healthy food,health news,healthy living

वजन कम करने में फायदेमंद

वेट लूज करना चाहते हैं तो खाली पेट मखाने का सेवन करें। मखाने में मौजूद तत्व वेट लॉस में कारगर होते हैं। सुबह खाली पेट मखाना खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे दिनभर भूख कम लगती है। इससे शरीर में पोषक तत्व की कमी भी दूर होती है। मखाना खाने से आप एनर्जेटिक रहते हैं और ओवरइटिंग से भी बचते हैं।

health benefits of makhanas,makhana healthy food,health news,healthy living

पाचन में फायदेमंद

पाचन के लिए के लिए सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाने में फाइबर, आयरन और कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। ये पेट गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

health benefits of makhanas,makhana healthy food,health news,healthy living

स्किन के लिए फायदेमंद

मखाने में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जिससे स्किन जवां बनी रहती है। इससे स्किन में निखार भी आता है और यूवी किरणों से हुए डैमेज को ठीक करने में ये मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी