न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हंसने के ये फायदे जान जबरदस्ती रहेंगे खिलखिलाते, जानें और दूसरों को भी हंसाए

हंसमुख चेहरा सभी को पसंद आता हैं और लोग ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं जो हमेशा ही मुस्कुराते हुए मिलते हैं। आपकी यह मुस्कान जहां आपकी पर्सनलिटी को बेहतर बनाती हैं वहीँ आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 12:47:32

हंसने के ये फायदे जान जबरदस्ती रहेंगे खिलखिलाते, जानें और दूसरों को भी हंसाए

हंसमुख चेहरा सभी को पसंद आता हैं और लोग ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं जो हमेशा ही मुस्कुराते हुए मिलते हैं। आपकी यह मुस्कान जहां आपकी पर्सनलिटी को बेहतर बनाती हैं वहीँ आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाती हैं। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। आपने मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्क में लोगों को नकली हंसी हंसते हुए देखा होगा क्योंकि यह भी एक व्यायाम की तरह आपको सेहतमंद बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हंसने के फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी हमेशा खिलखिलाते रहेंगे। आइये जानते हैं हसने के ये फायदे...

health benefits of laughing,laughing healthy technique,benefits of laughing,health news,healthy living,Health tips

तनाव को करें फुर्र

तनाव, दर्द और झगड़े आदि को खत्म करने की शक्ति हंसी से ज्यादा किसी में नहीं है। आपके दिमाग और शरीर को कंट्रोल करने का जो काम हंसी कर सकती है, वह दुनिया की कोई दवा नहीं कर सकती। विशेषज्ञों के अनुसार हंसना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आप सामाजिक बने रहते हैं और लोगों के साथ जुड़े रहने पर आपको तनाव या अवसाद जैसी समस्या नहीं सताती हैं।

health benefits of laughing,laughing healthy technique,benefits of laughing,health news,healthy living,Health tips

सकारात्मक ऊर्जा

हंसी मजाक से आप अपने दिल व दिमाग के बोझ को कम करते हैं। खुश रहने से आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आप इसे अपने इर्द-गिर्द भी फैलाते हैं। आप जो काम करते हैं, उस पर अच्छे से फोकस कर पाते हैं। हंसने से आपकी बॉडी रिलेक्स होती है। कुछ देर तक खुलकर हंसने से मांसपेशियां कम से कम 45 मिनट तक रिलेक्स महसूस करती हैं।

health benefits of laughing,laughing healthy technique,benefits of laughing,health news,healthy living,Health tips

इम्यून सिस्टम में होता हैं सुधार

हंसने से शरीर में अधिक मेलेटोनिन का उत्पादन होता है जो दिमाग द्वारा रिलीज हार्मोन है। इससे अच्छी नींद में मदद मिलती है। इससे नींद का पैटर्न भी सुधरता है। यही नहीं डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह रामबाण है। खुलकर हंसना इम्यून सिस्टम में सुधार की वजह भी बनता है। हंसी की वजह से इम्यून सिस्टम में संक्रमण विरोधी एंटीबॉडी के साथ ही खून में टी-कोशिकाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हो, सकती है। इसलिए किसी भी कीमत पर हंसी के साथ दिन शुरू करना जरूरी है।

health benefits of laughing,laughing healthy technique,benefits of laughing,health news,healthy living,Health tips

ठीक रहता है रक्त संचार

युनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के शोधकर्ताओं का दावा है कि हंसने का संबंध शरीर के रक्त संचार से है। उन्होंने अपने अध्ययन में प्रतिभागियों को दो समूहों में रखा। पहले समूह को कॉमेडी कार्यक्रम दिखाया और दूसरे को ड्रामा। शोध में पाया गया कि कॉमेडी कार्यक्रम देखने वाली प्रतिभागी जो खुलकर हंस रहे थे उनका रक्त संचार अन्य की अपेक्षा काफी बेहतर था।

health benefits of laughing,laughing healthy technique,benefits of laughing,health news,healthy living,Health tips

बीपी नॉर्मल और दिल मजबूत

हंसने से हमारा बीपी नॉर्मल होता है। खासकर सिस्टॉलिक (सामान्य बीपी 120/80) बीपी। ध्यान रहे कि सामान्य बीपी की रीडिंग में 120 की रीडिंग सिस्टॉलिक और 80 को डायस्टॉलिक कहते हैं। चूंकि हंसने से खून का बहाव तेज होता है तो हार्ट को पंप करने में भी यह मदद करता है। जब बीपी सामान्य रहेगा तो यह स्वाभाविक है कि दिल के लिए हंसी ही दोस्ती निभाएगी।

health benefits of laughing,laughing healthy technique,benefits of laughing,health news,healthy living,Health tips

दर्द से आराम दिलाए

कई शोधों में यह पाया गया है कि स्पोंडलाइटिस या कमर के दर्द जैसे असहनीय दर्द में आराम के लिए हंसना एक प्रभावी विकल्प है। डॉक्टर लाफिंग थेरेपी की मदद से इन रोगों में रोगियों को आराम पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इतना ही नहीं, 10 मिनट तक ठहाके लगाने से आपको दो घंटे तक दर्द से राहत या नींद आ सकती है।

health benefits of laughing,laughing healthy technique,benefits of laughing,health news,healthy living,Health tips

सेक्स हॉर्मोन ऐक्टिव

हंसने से शरीर में कई हॉर्मोंस ज्यादा ऐक्टिव होते हैं। उनमें सेक्स हॉर्मोंस भी शमिल हैं। मसलन: टेस्टास्टरोन, एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोन आदि। इसका पॉजिटिव असर यह होता है कि लोगों की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। हंसी है यानी तनाव कम है। जब तनाव कम होता है तो सहवास के समय ध्यान नहीं भटकता।

health benefits of laughing,laughing healthy technique,benefits of laughing,health news,healthy living,Health tips

स्किन करती हैं ग्लो

चूंकि हंसी की वजह से शरीर में ऑक्सिजन की मात्रा में इजाफा होता है तो इसका सकारात्मक असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है। यह असर एक दिन या एक महीने में नहीं होता। ऐसा देखा जाता है कि जो लोग हंसमुख होते हैं, उनकी स्किन ऐसे लोगों की तुलना में कुछ ज्यादा दमकती है जो हंसने में कंजूसी करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

संसद में चंदे की बोरी लेकर पहुंची सपा, अब तक जुटाए ₹1.57 लाख; कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में जमा करने का ऐलान
संसद में चंदे की बोरी लेकर पहुंची सपा, अब तक जुटाए ₹1.57 लाख; कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में जमा करने का ऐलान
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आज इंटरव्यू का दूसरा दौर, 8 पूर्व अधिकारियों से पूछे जाएंगे प्रशासन और आस्था से जुड़े सवाल
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आज इंटरव्यू का दूसरा दौर, 8 पूर्व अधिकारियों से पूछे जाएंगे प्रशासन और आस्था से जुड़े सवाल
चेन्नई में लैंडिंग से पहले इंडिगो फ्लाइट का इंजन हुआ बंद, 224 यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
चेन्नई में लैंडिंग से पहले इंडिगो फ्लाइट का इंजन हुआ बंद, 224 यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हैंड बैग में मिली बंदर की खोपड़ी, CISF ने यात्री को पुलिस के हवाले किया
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हैंड बैग में मिली बंदर की खोपड़ी, CISF ने यात्री को पुलिस के हवाले किया
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
झारखंड में JSSC CGL के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने पर अड़े
झारखंड में JSSC CGL के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने पर अड़े
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात; सियासी हलचल तेज
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात; सियासी हलचल तेज
9 साल के रिश्ते को मिला नया मुकाम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने की शादी
9 साल के रिश्ते को मिला नया मुकाम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने की शादी
एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड़ा, आंकड़े चौंकाने वाले
एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड़ा, आंकड़े चौंकाने वाले
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
अलीगढ़ में अनोखी कांवड़ यात्रा का वीडियो वायरल, नुकीली कीलों पर लेटकर आगे बढ़ता दिखा कांवड़िया
अलीगढ़ में अनोखी कांवड़ यात्रा का वीडियो वायरल, नुकीली कीलों पर लेटकर आगे बढ़ता दिखा कांवड़िया
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हर्ष गुजराल का खुलासा, स्टंट से ज्यादा इस बात का था डर; बोले- मजाक नहीं बनना चाहिए
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हर्ष गुजराल का खुलासा, स्टंट से ज्यादा इस बात का था डर; बोले- मजाक नहीं बनना चाहिए
‘ईठा’ की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, 'टॉक्सिक' से टला क्लैश; अब दिसंबर में इन फिल्मों से होगा मुकाबला
‘ईठा’ की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, 'टॉक्सिक' से टला क्लैश; अब दिसंबर में इन फिल्मों से होगा मुकाबला