न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है कच्चा नारियल, सेवन से मिलेंगे सेहत को ये फायदे

श्रीफल अर्थात नारियल का स्वाद आपने कई बार लिया होगा जिसे आमतौर पर प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है। कोई भी शुभ काम हो उससे पहले भी नारियल फोड़ा जाता हैं। बीते दिनों में रक्षाबंधन पर भी बहनों ने अपने भाइयों को नारियल दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 5:12:29

पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है कच्चा नारियल, सेवन से मिलेंगे सेहत को ये फायदे

श्रीफल अर्थात नारियल का स्वाद आपने कई बार लिया होगा जिसे आमतौर पर प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है। कोई भी शुभ काम हो उससे पहले भी नारियल फोड़ा जाता हैं। बीते दिनों में रक्षाबंधन पर भी बहनों ने अपने भाइयों को नारियल दिया। इसके पीछे का कारण यह भी होता हैं कि आप इसका सेवन करें और अपनी सेहत को स्वस्थ बनाए रखें। नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कॉपर, सेलेनियम, आयरन, फास्फोरस, पौटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कच्चे नारियल से सेहत को मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

coconut,health benefits of coconut,coconut for good health,healthy food coconut,healthy living,Health tips

वजन घटाने में मिलती है मदद

कच्चा नारियल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए जाना जाता है। नारियल में मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स शरीर की चर्बी को तेजी से जलाने और भूख को कम करने के लिए जाने जाते हैं। जब कम वसा वाले आहार की बात आती है तो यह एक अच्छा विकल्प है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

coconut,health benefits of coconut,coconut for good health,healthy food coconut,healthy living,Health tips

कब्ज रोकता है

कच्चा नारियल एक प्राकृतिक उपचार है जो कब्ज को रोकने में मदद करता है। कच्चे नारियल में उच्च फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये पाचन क्रिया को बनाए रखता है। ये पाचन संबंधित कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। कच्चा नारियल हमारे पेट को स्वस्थ रखता है।

coconut,health benefits of coconut,coconut for good health,healthy food coconut,healthy living,Health tips

खून की कमी पूरी करे

शरीर में खून की कमी होना कई बार जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में सूखा नारियल खाने से एनीमिया से राहत मिलती है। दरअसल, सूखे नारियल में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यदि हर रात सोने से पहले इसका एक टुकड़ा खा लिया जाए, तो एनीमिया की समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

coconut,health benefits of coconut,coconut for good health,healthy food coconut,healthy living,Health tips

आपको बेहतर नींद में मदद करता है

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आने की समस्या आम हो गई है। सोने से करीब आधा घंटा पहले कच्चा नारियल खाने से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। दरअसल, कच्चा नारियल मैग्नीशियम और पौटेशियम से भरपूर होता है। ये दोनो मिनरल मांसपेशियों पर रिलेक्सिंग इफेक्ट डालते हैं जिससे आपको आरामदायक नींद में मदद मिलती है। इसके अलावा, नारियल में विटामिन बी होता है जो तनाव के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है।

coconut,health benefits of coconut,coconut for good health,healthy food coconut,healthy living,Health tips

आपका हृदय स्वस्थ रखता है

सोने से पहले कच्चा नारियल खाना भी हृदय को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद सेचूरेटेड फैट शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इस तरह नारियल हृदय से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम कर सकता है। ये हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप नारियल का सेवन कर सकते हैं।

coconut,health benefits of coconut,coconut for good health,healthy food coconut,healthy living,Health tips

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप रूखी त्वचा और रूखे बालों से परेशान हैं तो इस समस्या को दूर करने में नारियल आपकी मदद करेगा। नारियल में मौजूद फैट कंटेंट आपकी त्वचा को पोषण देता है, इसे हाइड्रेटेड और कोमल रखता है। इसके अलावा, नारियल में मोनोलॉरिन और लॉरिक एसिड होता है जो इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाता है। इसलिए मुंहासे जैसी समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

coconut,health benefits of coconut,coconut for good health,healthy food coconut,healthy living,Health tips

अन्य फायदे

पेट में कीड़े होने पर रोजाना नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। नारियल व पुदीने की चटनी खाने से पेट से जुड़े कई रोगों में राहत मिलती है। स्त्रियों की मासिक धर्म अनियमितता से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो रोजाना लगभग दस ग्राम गीला नारियल खाएं व साथ में गाय का दूध पिएं। नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी नियमित रूप से पीना चाहिए। साथ ही खाली पेट नारियल के सेवन से भी रक्त का बहाव रुक जाता है। नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर सेवन करने से स्मृति में वृद्धि होती है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है। पुरुषों में यदि शीघ्र पतन की समस्या हो तो रोज सुबह दस ग्राम नारियल की सूखी गिरी खाने और साथ ही एक गिलास गाय का दूध पीने से रोग खत्म हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट