न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इम्युनिटी के चक्कर में ना करें विटामिन सी का अंधाधुन सेवन, उठाने पड़ सकते है ये 8 नुकसान

आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। जी हां, विटामिन सी की अत्यधिक मात्रा शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचा रही हैं जिसके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं विटामिन सी के अंधाधुन सेवन से होने वाले नुकसान...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Apr 2022 5:23:15

इम्युनिटी के चक्कर में ना करें विटामिन सी का अंधाधुन सेवन, उठाने पड़ सकते है ये 8 नुकसान

कोरोना का जब से आगमन हुआ हैं तभी से लोग अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने पर ध्यान देने लगे हैं और इसके लिए विटामिन सी युक्त आहार का सेवन बहुत किया जाने लगा हैं। लोग विटामिन सी को न केवल फल व सब्जियों के रूप में खाते हैं बल्कि इसके अलग से सप्लीमेंट्स भी ले रहे हैं। अगर आप भी विटामिन सी का अंधाधुन सेवन कर रहे हैं तो जरा संभलकर क्योंकि यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। जी हां, विटामिन सी की अत्यधिक मात्रा शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचा रही हैं जिसके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं विटामिन सी के अंधाधुन सेवन से होने वाले नुकसान...

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

विटामिन सी से होने वाले 4 बड़े नुकसान

विटामिन सी से हमारे शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं जैसे यह हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है। हमारे दिमाग के लिए बेहतर रहता है और हमारी चोट ठीक करने में भी सहायक माना जाता है। विटामिन सी से हमारी स्किन को भी बहुत अच्छे नतीजे मिलते हैं। इसलिए हम विटामिन सी को न केवल फल व सब्जियों के रूप में खाते हैं बल्कि हम इसके अलग से सप्लीमेंट्स भी लेते हैं जिस कारण हमारे शरीर के अंदर विटामिन सी की अत्यधिक मात्रा हो जाती है। परन्तु क्या विटामिन सी के अधिक होने से हमें किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ सकते हैं? आइए जानते हैं।

साल 2020 में इंटरनेट पर इम्यूनिटी शब्द सबसे ज्यादा सर्च किया गया। कोरोना वायरस के डर से लोग न सिर्फ अपनी सेहत को लेकर गंभीर हुए, बल्कि इम्यूनिटी दुरुस्त करने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाने लगे। तमाम फलों और सप्लीमेंट्स पर लोग भरोसा दिखाने लगे। इस बीच विटामिन-सी युक्त फल और सप्लीमेंट्स सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। एक्सपर्ट ने भी दावा किया कि विटामिन-सी इम्यूनिटी बेहतर करने में कारगर है।

एक्सपर्ट का यह दावा सही हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं विटामिन-सी का अत्यधिक सेवन भी हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। विटामिन-सी भी उन तमाम चीजों की तरह ही है, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन इसे बहुत ज्यादा मात्रा में लेने से शरीर को नुकसान हो सकते हैं। आइए इसी कड़ी में आपको बताते हैं कि अत्यधिक मात्रा में विटामिन-सी लेने के क्या साइड इफेक्ट्स हैं और इसे कितनी मात्रा में लेना सही है।

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

विटामिन सी वॉटर सॉल्युबल होता है
विटामिन सी पानी में घुल जाता है। अतः यह आप के शरीर में इकठ्ठा हो कर नहीं रुकता। यह आप के टिशूज में फ्लूइड के रूप में चला जाता है और फिर आप की बॉडी से यूरिन के माध्यम से निकल जाता है। आप का शरीर अपना विटामिन सी स्वयं से नहीं बना सकता इसलिए आप को रोज विटामीन सी खाने की आवश्यकता होती है। कई बार अधिक विटामिन सी खाने से आप को पाचन में व किडनी स्टोन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

विटामिन सी आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ये न्यूट्रिएंट इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने से लेकर स्किन और हेयर को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन इस विटामिन के फायदों के चक्कर में इसका अंधाधुंध तरीके से सेवन मत कर लीजिए। क्योंकि, जरूरत से ज्यादा विटामिन-सी शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। ये किडनी और हड्डियों की समस्या पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं कि कितनी मात्रा से ज्यादा विटामिन-सी नहीं लेना चाहिए।

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

हार्टबर्न

विटामिन-सी के साइड इफेक्ट में हार्टबर्न की समस्या भी शामिल है। इस स्थिति में छाती के निचले और ऊपरी हिस्से में जलन महसूस होने लगती है। गले में जलन की समस्या बढ़ सकती है। इसके सप्लीमेंट्स लेने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

पाचन तंत्र में समस्या

इस प्रकार की समस्याएं आप को उन खाद्य पदार्थों से नहीं होती हैं जिन में विटामिन सी होता है बल्कि विटामिन सी के सप्लीमेंट्स के कारण पाचन में दिक्कत होती है। यदि आप 2000 mg से अधिक विटामिन सी सप्लीमेंट की मात्रा एक साथ ले लेते हैं तब आप को यह समस्या होती है। इस के कुछ मुख्य लक्षण डायरिया व नौसिया होते हैं।

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

हड्डियों का असामान्य विकास

शरीर में जरूरत से ज्यादा विटामिन-सी का स्तर हड्डियों के असामान्य विकास बोन स्पर्स (Bone Spur) का कारण बन सकता है। बोन स्पर्स अक्सर जोड़ों में होता है, जहां एक हड्डी अजीबोगरीब विकास के कारण बाहर की तरफ निकलने लगती है। इसके कारण दर्द, कमजोरी जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

उल्टी-दस्त

एक्सपर्ट कहते हैं कि विटामिन-सी की अत्याधिक मात्रा के सेवन से हमें डायरिया की शिकायत हो सकती है। आपका पेट खराब हो सकता है। उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ सकती है। ये दिक्कतें बढ़ने पर बॉडी डीहाइड्रेट भी हो सकती है।

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

ओवर लोड हो सकता है आयरन

विटामिन सी नॉन हीन आयरन के साथ जुड़ जाता है जोकि पौधों से प्राप्त चीजों में पाया जाता है। इस प्रकार के आयरन को आप का शरीर आसानी से अब्सरब कर लेता है। यदि आप एक मील के साथ 100 ग्राम विटामिन सी ले लेते हैं तो आप के शरीर में आयरन की मात्र लगभग 67% बढ़ जाती है। इससे आप के शरीर में आयरन की मात्रा ओवर लोड हो जाती है जिससे आप के लीवर, हृदय व थायरॉयड व नरवस सिस्टम को नुक़सान पहुंचा है।

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

अनिद्रा या सिरदर्द

विटामिन-सी के बहुत ज्यादा सेवन से आपको इंसोमेनिया (अनिद्रा) और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। रात में सोते वक्त बेचैनी बढ़ सकती है। इसलिए इस तरह की चीजों को रात में सोने से पहले न खाएं।

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

शरीर में असंतुलित पोषण

विटामिन-सी को जरूरत से ज्यादा मात्रा में लेने से शरीर में पोषक तत्वों का स्तर असंतुलित हो जाता है। इससे शरीर में विटामिन बी12 और कॉपर की मात्रा कम हो सकती है। वहीं, विटामिन-सी के कारण शरीर में आयरन की खपत बढ़ जाती है जो सेहत के लिहाज से सही नहीं है।

harmful effects of consuming vitamin c,healthy living,Health tips

किडनी स्टोन की समस्या

यदि आप विटामिन सी की मात्रा अधिक रखते हैं तो यह ऑक्सीलेट के रूप में आप के शरीर से निकल जाता है। परन्तु कई बार विटामिन सी ऑक्सीलेट के साथ मिल कर किडनी स्टोन बना देता है और इस कारण आप का शरीर यूरिन भी बहुत कम बना पाता है। अतः विटामिन सी की मात्रा को केवल सीमित ही रखें। यदि आप 6 दिनों तक लगातार अपनी डायट में हर रोज 1000 mg तक विटामिन सी खाते है तो आप के शरीर में ऑक्सीलेट की मात्रा भी लगभग 20% तक बढ़ जाती है। ऑक्सीलेट का बढ़ना आप के शरीर के लिए अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे आप की किडनी में स्टोन होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!