न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिम में सेहत से जुड़ी इन समस्याओं से हो रहा है सामना? समझें हार्ट अटैक का खतरा, तुरंत करें ये उपाय

फिटनेस के बढ़ते क्रेज के बीच, जिम में वर्कआउट करते वक्त कुछ लक्षण हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं। सीने में भारीपन, सांस फूलना, चक्कर आना जैसी समस्याएं गंभीर खतरे का कारण बन सकती हैं। जानें इन समस्याओं को पहचानने के तरीके और इन स्थितियों में क्या कदम उठाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 3:39:07

जिम में सेहत से जुड़ी इन समस्याओं से हो रहा है सामना? समझें हार्ट अटैक का खतरा, तुरंत करें ये उपाय

आजकल फिटनेस का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और लोग शारीरिक रूप से फिट होने के लिए जिम में घंटों मेहनत कर रहे हैं। यह युवाओं, बुजुर्गों, लड़कों और लड़कियों सभी के बीच एक लोकप्रिय गतिविधि बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिम में वर्कआउट करते वक्त कुछ छोटी-छोटी परेशानियाँ हार्ट अटैक के संकेत हो सकती हैं? इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। हाल ही में कई प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज़ को जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा और कुछ की तो अचानक मौत भी हो गई। इसलिए यह जानना ज़रूरी है कि जिम में कौन सी समस्याएं हार्ट अटैक के संकेत दे सकती हैं और इन स्थितियों में आपको क्या करना चाहिए।

# जिम में हो ये समस्याएं तो हो जाएं अलर्ट

सीने में भारीपन या हल्का दर्द : अगर आप जिम में वर्कआउट करते वक्त अचानक अपने सीने में दबाव या जलन का अनुभव करें, तो यह हार्ट अटैक का अलर्ट हो सकता है। इसे हल्के में न लें और तुरंत वर्कआउट रोकें।

नॉर्मल से ज्यादा सांस फूलना : थोड़ी देर की वॉर्म-अप एक्सरसाइज के बाद अगर आपकी सांसें ज्यादा तेज हो जाती हैं तो यह दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको वर्कआउट से थोड़ा आराम करना चाहिए और अपनी शारीरिक स्थिति का मूल्यांकन करना चाहिए।

चक्कर आना या अचानक कमजोरी महसूस होना : कभी-कभी जिम में वर्कआउट करते वक्त आपको अचानक चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। यह हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं, और इसे नज़रअंदाज करने से समस्या बढ़ सकती है।

सीने से बांह या जबड़े तक दर्द फैलना : अगर आपको जिम में वर्कआउट करते वक्त सिर्फ सीने में दर्द महसूस नहीं होता बल्कि वह दर्द आपकी बांह, गर्दन, या जबड़े तक फैल जाता है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। तुरंत वर्कआउट रोककर डॉक्टर से संपर्क करें।

बिना ज्यादा मेहनत किए पसीना आना : अगर आपने जिम में थोड़ा वर्कआउट किया और आपको बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है, तो यह भी हार्ट प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

# हार्ट अटैक के संकेत दिखे तो तुरंत क्या करें

वर्कआउट रोकें: अगर आपको कोई भी परेशानी महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत वर्कआउट को रोकें और शरीर के संकेतों को समझें।
ट्रेनर से मदद लें: अगर आप जिम में हैं, तो तुरंत अपने ट्रेनर से संपर्क करें। कई जिम में इमरजेंसी सपोर्ट और फर्स्ट एड किट उपलब्ध होती है।
सांस लें: जब तक आप डॉक्टर के पास नहीं पहुंचते, सीधे लेटने के बजाय बैठकर लंबी गहरी सांस लें। घबराएं नहीं, लेकिन अलर्ट रहें।
डॉक्टर से संपर्क करें: अगर थोड़ी देर बाद भी समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो सीधे डॉक्टर के पास जाएं। याद रखें, जितनी जल्दी हार्ट अटैक का इलाज शुरू होता है, जान बचने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है।

# ऐसी कंडीशन से कैसे बचें

वॉर्मअप जरूर करें: वर्कआउट शुरू करने से पहले अच्छे से वॉर्मअप करें। यह आपके दिल को सही तरीके से काम करने के लिए तैयार करता है।
पानी पीते रहें: एक्सरसाइज के दौरान पानी पीते रहें ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे।
ओवरएक्सरसाइज से बचें: शरीर की सीमाओं को पहचानें और अत्यधिक मेहनत से बचें। जरूरत से ज्यादा मेहनत से शरीर पर तनाव बढ़ सकता है।
पहले से हार्ट की कोई दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह लें: अगर आपको पहले से दिल से जुड़ी कोई समस्या है, तो बिना डॉक्टर से सलाह लिए जिम न जाएं।
रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहें: अपने दिल की सेहत की निगरानी के लिए नियमित रूप से हेल्थ चेकअप करवाते रहें।

अस्वीकरण: इस खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज