न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने से पहले बच्चे को देते हैं दूध? हो जाइए सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां – जानिए सही समय और तरीका

सोने से पहले बच्चों को दूध देना उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। जानिए दूध देने का सही समय, इससे होने वाली बीमारियां और कैसे बचाएं अपने बच्चे को इन समस्याओं से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 4:52:51

सोने से पहले बच्चे को देते हैं दूध? हो जाइए सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां – जानिए सही समय और तरीका

बचपन से ही बच्चों को दूध पिलाना भारतीय पैरेंट्स की एक आम आदत रही है। चाहे बच्चा दूध पीने में कितनी भी नखरेबाज़ी करे, पैरेंट्स यह ज़रूर सुनिश्चित करते हैं कि बच्चा दूध पीकर ही सोए। बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए दूध पीना जरूरी भी माना जाता है। हालांकि, कई पेरेंट्स इसे सोने के समय से ठीक पहले देने की गलती कर बैठते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। पैरेंट्स को लगता है कि सोने से पहले दूध पीने से बच्चा सेहतमंद रहेगा, अच्छी नींद आएगी, ग्रोथ बेहतर होगी और वजन भी बढ़ेगा। लेकिन असलियत यह है कि यह आदत कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। आइए जानें कि आखिर क्यों सोने से पहले दूध देना सही नहीं है और दूध देने का सबसे उचित समय कौन-सा है।

1. पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं

सोने से ठीक पहले दूध पीने से बच्चों को पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। दूध एक भारी पदार्थ होता है, जिसे पचाना आसान नहीं होता। इसलिए यदि बच्चा सोने से पहले दूध पीता है, तो उसे गैस, पेट दर्द या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे उनकी नींद पर भी असर पड़ता है, और यह उनकी ओवरऑल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर पाचन तंत्र कमजोर होने पर यह आदत हानिकारक बन जाती है।

2. दांतों की सेहत पर असर

रात में दूध पीकर सोने से बच्चों के दांत भी प्रभावित हो सकते हैं। भले ही आप दूध में चीनी न डालें, लेकिन दूध में मौजूद प्राकृतिक शुगर (लैक्टोज) मुंह में बैक्टीरिया के संपर्क में आकर एसिड में बदल जाती है, जो दांतों को नुकसान पहुंचाती है। इससे कैविटी, दांतों में कीड़े और दांतों के कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है।

3. नींद पर भी पड़ सकता है असर

पैरेंट्स मानते हैं कि गर्म दूध पीने से बच्चे को अच्छी नींद आती है, लेकिन कई बार यह उल्टा असर भी कर सकता है। दूध में मौजूद नेचुरल शुगर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है, जिससे बच्चा हाइपरएक्टिव हो सकता है और उसे सोने में दिक्कत हो सकती है। लगातार नींद न आने से बच्चे की मानसिक और शारीरिक ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है।

4. अन्य समस्याएं जिन्हें नजरअंदाज न करें

रात में दूध पीने से कुछ बच्चों को बार-बार खांसी-जुकाम की शिकायत रहती है, जिसे “मिल्क बिस्किट सिंड्रोम” भी कहा जाता है। साथ ही, छोटे बच्चों में बेड वेटिंग (बिस्तर पर पेशाब करने) की समस्या भी बढ़ सकती है। इसके अलावा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर या शक्कर मिला हुआ दूध बच्चे के अनहेल्दी वेट गेन का कारण भी बन सकता है।

5. सही समय कब है दूध देने का?

अब सवाल यह उठता है कि बच्चों को दूध कब देना चाहिए?

- सुबह के नाश्ते के साथ एक गिलास दूध देना एक बेहतरीन विकल्प है। इससे दूध अच्छी तरह पचता है और बच्चे को उसका पूरा पोषण भी मिलता है।
- इसके अलावा, डिनर के एक घंटे बाद भी दूध दिया जा सकता है, बशर्ते उसके बाद बच्चे को थोड़ी चहलकदमी करने दी जाए और सोने से पहले ब्रश जरूर करवाया जाए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज