न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Gen Z की बुद्धि पर सवाल: माता-पिता से क्यों कमजोर पड़ रहा IQ, चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

Gen Z की बौद्धिक क्षमता पर सवाल खड़े करती नई रिसर्च सामने आई है। अध्ययन के मुताबिक डिजिटल निर्भरता और स्क्रीन कल्चर के कारण Gen Z का IQ अपने माता-पिता की पीढ़ी से कम होता जा रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 09 Feb 2026 1:42:33

Gen Z की बुद्धि पर सवाल: माता-पिता से क्यों कमजोर पड़ रहा IQ, चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

अब तक माना जाता रहा है कि इंसान की बौद्धिक क्षमता हर पीढ़ी के साथ मजबूत होती जाती है। कठिन परिस्थितियां, बेहतर शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मानव मस्तिष्क को और अधिक तार्किक व तेज बनाती हैं। दशकों से हुए अध्ययनों में यह साफ दिखा कि इंसानी IQ लगातार ऊपर की ओर गया है। इस प्रवृत्ति को वैज्ञानिकों ने “फ्लिन इफेक्ट” का नाम दिया। लेकिन अब यह धारणा टूटती नजर आ रही है। हालिया शोध में पहली बार ऐसी पीढ़ी की पहचान हुई है, जिसकी बौद्धिक क्षमता आगे बढ़ने के बजाय पीछे जाती दिखाई दे रही है। यह पीढ़ी है—Gen Z, जो अपने माता-पिता की तुलना में IQ के मामले में कमजोर साबित हो रही है।

अमेरिकी सीनेट में हुआ बड़ा खुलासा

इस चौंकाने वाले निष्कर्ष को न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. जैरेड कुनी हॉरवाथ ने अमेरिकी सीनेट की एक समिति के सामने प्रस्तुत किया। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि अत्यधिक डिजिटल निर्भरता इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बन रही है। डॉ. हॉरवाथ के मुताबिक, 1800 के दशक के बाद यह पहली बार है जब किसी पीढ़ी की मेमोरी, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, पढ़ने-लिखने, गणित और समस्या सुलझाने की योग्यता पिछली पीढ़ी से कम पाई गई है। 15 से 27 वर्ष के युवाओं वाली Gen Z अब ऐसी पहली पीढ़ी मानी जा रही है, जिनका औसत IQ स्तर उनके माता-पिता से नीचे चला गया है।

स्क्रीन कल्चर ने धीमा किया दिमाग

करीब 80 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण करके यह रिपोर्ट तैयार की गई है। डॉ. हॉरवाथ का कहना है कि मानव मस्तिष्क को छोटे-छोटे वीडियो, रील्स और अधूरे वाक्यों से सीखने के लिए नहीं बनाया गया है। गहराई से पढ़ना, लंबे समय तक किसी विषय पर ध्यान देना और आमने-सामने संवाद करना ही दिमाग को मजबूत बनाता है। उनका दावा है कि 2010 के बाद से बच्चों और युवाओं की संज्ञानात्मक क्षमता में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसका सीधा संबंध स्क्रीन पर बढ़ते समय से है।

स्कूलों में डिजिटल उपकरणों पर लग रही लगाम

इस खतरे को देखते हुए कई देश अब शिक्षा प्रणाली में बदलाव कर रहे हैं। स्वीडन ने स्कूलों में डिजिटल डिवाइस हटाकर फिर से किताब-कॉपी और पेन-पेपर की पढ़ाई को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। फ्रांस, नीदरलैंड्स, ब्रिटेन और फिनलैंड जैसे देश भी स्कूलों में टैबलेट और लैपटॉप के इस्तेमाल को सीमित कर रहे हैं। यूनेस्को की रिपोर्ट भी चेतावनी दे चुकी है कि जब तक तकनीक वास्तव में सीखने में मददगार न हो, तब तक उसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए फायदेमंद नहीं है।

आत्मविश्वास ज्यादा, आत्ममंथन कम

डॉ. जैरेड हॉरवाथ का कहना है कि Gen Z की एक बड़ी कमजोरी यह है कि वे अपनी बुद्धिमत्ता को लेकर जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वासी हैं। उन्हें लगता है कि टेक्नोलॉजी में आगे होना ही समझदारी की निशानी है, जबकि यही तकनीक उनके मानसिक विकास में बाधा बन रही है।
अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में बच्चों द्वारा रोजाना किताब पढ़ने की आदत में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो कोविड के बाद और तेज हुई है। घंटों फोन स्क्रॉल करना न सिर्फ एकाग्रता को कमजोर करता है, बल्कि युवाओं की मानसिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर डाल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज