न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणेश चतुर्थी पर इस तरह करे बप्पा का मोदक तैयार, सारे विघ्न के साथ दूर होंगी ये 6 बीमारी

कल यानी की 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी को गणेश भगवान के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक भगवान गणेश अपने भक्तों के बीच रहते हैं और उन्हें अपनी पूजा-उपासना का अवसर देते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 11:38:27

गणेश चतुर्थी पर इस तरह करे बप्पा का मोदक तैयार, सारे विघ्न के साथ दूर होंगी ये 6 बीमारी

कल यानी की 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी को गणेश भगवान के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक भगवान गणेश अपने भक्तों के बीच रहते हैं और उन्हें अपनी पूजा-उपासना का अवसर देते हैं। महापर्व की इस अवधि में गणेश भगवान की पूजा करने से हर संकट दूर हो जाता है और श्रद्धालुओं को मनचाहा वरदान भी प्राप्त होता है। भगवान गणेश की बात हो और मोदक का जिक्र न आए यह कैसे हो सकता है। मोदक को लेकर ऐसी मान्यता है कि श्री गणेश को यह भोग सबसे प्रिय है। मोदक मात्र एक प्रसाद नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दवा की तरह भी है। यदि नहीं जानते तो हम आज आपको गणेश चतुर्थी के मौके पर मोदक की एक ऐसी ही रेसिपी बताने वाले हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी है।

ganesh chaturthi 2022,healthy modak recipe,modak recipe in hindi,healthy food,Health tips

ऐस करें तैयार

सेहतमंद और स्वादिष्ट मोदक को तैयार करने के लिए आपको चाहिए पीसा हुआ नारियल, गुड़, घी, इलाइची, ड्राय फ्रूड्स, चावल का आटा। अब एक पतले में दो चम्मच घी डाले और इसके गर्म होने पर गुड़ डाले। अब इसके पिघलने तक इंतजार करें, फिर इसके बाद इसमें नारियल का पाउडर डाल दें। साथ ही इसमें ड्रायफूड्स और इलायची पाउडर मिलाकर साइड में रख दें। अब इसे चावल के आटे की लोई में भरकर फ्राई कर लें। इस तरह से तैयार है स्वादिष्ट और सेहतमंद मोदक।

ganesh chaturthi 2022,healthy modak recipe,modak recipe in hindi,healthy food,Health tips

कब्ज से मिलती है राहत

नवभारत टाइम्स से बात करते हुए आयुर्वेद के विशेषज्ञ डॉक्टर शरद कुलकर्णी ने बताया कि मोदक में घी का उपयोग किया जाता है जो कब्ज की समस्या को खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। घी को पेट साफ करने वाली बेहतरीन औषधियों में एक माना जाता है। साथ ही इसमें नारियल का भी इस्तेमाल किया गया है। नारियल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो अपच और कब्ज को दूर करने के लिए बहुत असरदार माना जाता है, भोजन को पचाने में मदद करता है, और पांचन को मजबुत करता है। ऐसे में आप दिल खोलकर मोदक खाएं क्योंकि ये नेचुरल रेचक के रूप में काम करती है जिससे आप आसानी से मल त्याग कर पाते हैं।

ganesh chaturthi 2022,healthy modak recipe,modak recipe in hindi,healthy food,Health tips

गंदे LDL कोलेस्ट्रॉल को कम

मोदक में भरा जाने वाले नारियल में मौजूद प्लांट स्टेरोल और सूखे मेवों की स्टफिंग गंदे कोलेस्ट्रॉल LDL को कम करने में मदद करती है और एचडीएल (HDL Cholesterol) के स्तर में सुधार करती है। जो आपके हार्ट अटैक या स्ट्रोक होने के खतरे को कम करता है।

ganesh chaturthi 2022,healthy modak recipe,modak recipe in hindi,healthy food,Health tips

ब्लड प्रेशर भी रहता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मोदक का सेवन फायदेमंद रहता हैं। मोदक में नारियल के पाउडर का उपयोग किया जाता है जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन और कार्यप्रणाली को बढ़ावा देता है, जो रक्त में पाया जाने वाला ऑक्सीजन बाइंडिंग प्रोटीन है। यह हृदय को ऑक्सीजन पहुंचाने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ganesh chaturthi 2022,healthy modak recipe,modak recipe in hindi,healthy food,Health tips

नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

मोदक को तैयार करने में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया गया है। गुड़ होन की वजह से नियमित मात्रा में डायबिटीज मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। दरअसल, मोदक लॉ ग्लाइसेमिक इंडेक्स का होता है। जिसके वजह से डायबिटीज मरीजों द्वारा सुरक्षित रूप से इसका सेवन किया जा सकता है।

ganesh chaturthi 2022,healthy modak recipe,modak recipe in hindi,healthy food,Health tips

वेट लॉस करने वाले भी खा सकते हैं

मोदक से आपके मोटापे या वजन में जरा भी वृद्धि नहीं होगी। यह मिठाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर कम होती है और अच्छे वसा से भरपूर होती है।

ganesh chaturthi 2022,healthy modak recipe,modak recipe in hindi,healthy food,Health tips

गठिया में फायदेमंद है

आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि घी में पाया जाने वाला ब्यूटिरिक एसिड शरीर के हर ऊतक, विशेष रूप से जोड़ों में सूजन और दर्द को को कम करने का काम करता है। ऐसे में अगर आप गठिया के दर्द से परेशान हैं तो मोदक खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप