न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

आजकल के कपल्स को सबसे ज्यादा परेशानी गर्भधारण करने में होती है। इसका एक बड़ा और मुख्य कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट और इसकी खराब क्वालिटी का होना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 9:38:50

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

आजकल के कपल्स को सबसे ज्यादा परेशानी गर्भधारण करने में होती है। इसका एक बड़ा और मुख्य कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट और इसकी खराब क्वालिटी का होना है। पुरुषों में स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता ठीक न हो तो इसका असर शिशु पर पड़ता है। ऐसे में आपका खानपान बहुत मायने रखता हैं जिसका सीधा असर स्पर्म काउंट और क्वालिटी पर पड़ता है। स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार के जरिए पुरुष अपने स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बना सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्पर्म काउंट बढ़ाने के साथ इसकी क्वालिटी भी बेहतर करते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

मसूर की दाल

हमारी भोजन की थाली में अक्सर दाल जरूर होती हैं। इन्हें खाने से हमें प्रोटीन मिलता है। जिन लोगों को स्पर्म काउंट की समस्या है, उन्हें मसूर दाल खानी चाहिए। इस दाल में में फोलिक एसिड पाया जाता है, जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए काफी एक्टिव रूप से कार्य करता है। कई लोग स्पर्म मोटेलिटी के लिए इस दाल का पानी भी पीते हैं।

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

केला

केला विटामिन ए, सी और बी1 के अच्छे स्रोतों में से एक है। ये शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और स्वस्थ शुक्राणु कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करते हैं। इसमें मैग्नीशियम भी होता है, जो आपके पार्टनर के शुक्राणु की गतिशीलता में सुधार करने में मदद करेगा। केले में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम मौजूद होता है जो शरीर को सूजन से बचाने और शुक्राणु की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार करने में मदद कर सकता है।

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

अखरोट

अखरोट खाकर भी आप स्पर्म काउंट को बढ़ा सकते हैं। अखरोट प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शुक्राणुओं के उत्पादन को बढ़ाने के लिए हेल्दी फैटी की जरूरत होती है। इसके साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड अंडकोष में रक्त प्रवाह बढ़ाता है, इससे शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

अंडे

अंडे प्रोटीन और विटामिन ई से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही स्पर्म काउंट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में भी मदद करते हैं। रोजाना अंडे का सेवन करने से स्पर्म को नुकसान पहुंचाने से बचाने में मदद मिल सकती है। इसलिए यह निषेचन में सुधार करता है।

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज भी पुरुषों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कद्दू के बीजो में फाइटोस्टेरॉल होता है, जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन में सुधार कर सकता है। कद्दू के बीजों को स्नैक्स में शामिल करके शुक्राणुओं की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है। रोजाना कद्दू के बीज खाने से स्पर्म काउंट और प्रजनन क्षमता बढ़ सकती है। इससे स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार हो सकता है।

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

पालक

पालक और अन्य प्रकार की हरी पत्तीदार सब्जियों में फॉलिक एसिड पाया जाता है, जो शुक्राणु को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। जब आपके शरीर में फॉलेट का स्तर कम हो जाता है, तब आपके शुक्राणु कमजोर होने लगते हैं। शुक्राणु कमजोर होने से यह गर्भाशय में अंडे तक बहुत मुश्किल से पहुंच पाते हैं। खराब और कमजोर शुक्राणुओं की वजह से, पैदा होने वाले बच्चे में कई प्रकार की जन्मजात समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

अनार

अनार भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। यह आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। अनार का जूस भी आप पी सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका स्पर्म काउंट बढ़ेगा, बल्कि इससे आपके स्पर्म की गुणवत्ता भी अच्छी हो पाएगी। इसी के साथ ही आप अनार को अपने सलाद में भी ले सकते हैं। इसके अपने अलग फायदे होते हैं।

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

डार्क चॉकलेट

चॉकलेट आपकी कामेच्छा को बढ़ाने में मदद करता है। डार्क चॉकलेट खाने से शुक्राणु की संख्या मे बढ़ोत्तरी होती है। इस प्रकार के चॉकलेट में एमिनो एसिड होता है, जो वीर्य की मात्रा और शुक्राणु दोनों को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए जब भी चॉकलेट खाने का मन करे, डार्क चॉकेलट खाएं।

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

ब्रोकली

विटामिन-ए की कमी से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने लगता है। ब्रोकली में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अपने आहार में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।

पुरुषों में बढ़ती जा रही है लो स्पर्म काउंट की समस्या, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं इसे

शतावरी

शतावरी वीर्य बढ़ाने में बहुत अधिक लाभदायक है। इसलिए शुक्राणु की संख्या या वीर्य बढ़ाने के लिए शतावरी की सब्जी खाएं। शतावरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपके शुक्राणुओं के लिए बहुत अधिक लाभादायक हैं। यह शुक्राणु कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही साथ शुक्राणुओं को मजबूत भी बनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन