न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पोषक तत्वों की भरपाई होना बहुत जरूरी हैं अन्यथा कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं हड्डियों के मजबूती की जिसके लिए विटामिन-डी और कैल्शियम मुख्य रूप से जरूरी तत्व हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 4:15:17

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पोषक तत्वों की भरपाई होना बहुत जरूरी हैं अन्यथा कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं हड्डियों के मजबूती की जिसके लिए विटामिन-डी और कैल्शियम मुख्य रूप से जरूरी तत्व हैं। शरीर में इन तत्वों की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स, बोन कैंसर, हड्डियों में इंफेक्शन जैसी कई परेशानियां सामने आ सकती हैं। हड्डियों को मजबूत करने के लिए स्वस्थ और संतुलित आहार के रूप में डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर हो। आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

चिया सीड्स

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं, हड्डियों में दर्द रहता है तो आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। चिया के बीजों में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा चीया सीड्स में प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी भी होता है। आप चिया सीड्स को स्मूदी, दही आदि में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा चिया सीड्स का पानी भी पी सकते हैं। इससे हड्डियों की कमजोरी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी।

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

सेब

सेब शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन सी भरपूर रूप से मौजूद होता है। यह दोनों तत्व शरीर में कोलेजन के निर्माण और हड्डियों के नए टिश्यूज के निर्माण में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो नियमित रूप से अपने आहार में 1 सेब को जरूर शामिल करें।

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

डेयरी प्रोड्क्ट

डेयरी उत्पादों (दूध, दही, पनीर) में विटामिन-डी और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। डेयरी उत्पादों में प्रोटीन की अधिकता होती है। इसे शरीर निर्माण का पूरक माना जाता है। यह चोट, जख्म और घावों को भरने में दवा की तरह काम करता है। इसके लिए अपनी डाइट में डेयरी प्रोड्क्ट को जरूर शामिल करें।

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

तिल के बीज

तिल के बीजों का उपयोग अधिकतर घरों में किया जाता है। हड्डियों की कमजोरी ठीक करने के लिए भी आप तिल के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आप तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। या फिर इन्हें स्प्राउट्स, दूध आदि में मिलाकर ले सकते हैं। दरअसल, तिल के बीजों में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी1 पाया जाता है। ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। ये हड्डियों और दांतों के विकास में मदद कर सकता है। एक कप पका हुआ पालक शरीर को उसकी दैनिक कैल्शियम की आवश्यकता का लगभग 25% प्रदान कर सकता है। फाइबर से भरपूर पत्तियों में विटामिन ए और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

अजवाइन के बीज

अधिकतर लोग अजवाइन का सेवन पाचन को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। अजवाइन गैस और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। लेकिन आप हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए भी अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन के बीजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है।

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

सोयाबीन

यह प्रोटीन और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए सोयाबीन को किसी न किसी रूप में हमारे आहार में शामिल करना चाहिए। कोलंबिया में मिसौरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक रिसर्च से पता चला है कि सोया आधारित उत्पादों का सेवन हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

अंगूर का जूस

अंगूर का जूस पीने से शरीर को अनेकों फायदे मिलते हैं। अंगूर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। अंगूर में मौजूद विटामिन सी हड्डियों के कोलेजन निर्माण में बहुत जरूरी होता है। कई अध्ययन और शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि अंगूर का जूस पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 9 आहार, पोषक तत्वों की होगी भरपाई

अंडा

अंडे सस्ता और आसानी से मिल जाता है। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। अंडे में प्रोटीन होता है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होने से हड्डियों के विकास में परेशानी हो सकती है। आप इसे डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं। आप इसे उबालकर या ओमलेट के रूप में खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा