न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमजोर नजर को तेज करने के लिए रोजाना 1 चम्मच खाएं ये चूर्ण, आंखों की रोशनी में होगा सुधार

कमजोर नजर को सुधारने के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण का रोजाना सेवन फायदेमंद माना जाता है। जानें इसे कैसे बनाएं, कैसे लें और किन घरेलू उपायों से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 06 May 2026 9:19:29

कमजोर नजर को तेज करने के लिए रोजाना 1 चम्मच खाएं ये चूर्ण, आंखों की रोशनी में होगा सुधार

आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक में आंखों की कमजोरी एक आम समस्या बनती जा रही है। लगातार स्क्रीन पर नजर टिकाए रखने से आंखों पर दबाव बढ़ता है, जिससे धीरे-धीरे दृष्टि कमजोर होने लगती है। ऐसे में आयुर्वेद में कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जो आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद कर सकते हैं। पुराने समय में दादी-नानी भी आंखों की सेहत के लिए काली और सफेद मिर्च, बादाम, सौंफ और मिश्री के मिश्रण का उपयोग करने की सलाह देती थीं। इन्हीं चीजों से बना एक खास चूर्ण आज भी काफी फायदेमंद माना जाता है, जो समय के साथ नजर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाला घरेलू चूर्ण कैसे बनाएं?

इस चूर्ण को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी मामरा बादाम, एक कटोरी सौंफ और एक कटोरी धागे वाली मिश्री लें। इसके साथ लगभग 10 ग्राम यानी 2 से 3 बड़े चम्मच सफेद मिर्च लें, हालांकि अगर सफेद मिर्च उपलब्ध न हो तो काली मिर्च का उपयोग भी किया जा सकता है। सबसे पहले बादाम को हल्की आंच पर तवे में सूखा भून लें। इसके बाद सौंफ को भी हल्का सा रोस्ट करें और ठंडा होने दें।

अब रोस्ट की हुई सौंफ को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इसके बाद मिश्री, बादाम और काली मिर्च को भी अलग से पीसकर पाउडर तैयार करें। अंत में दोनों मिश्रणों को अच्छे से मिलाकर एक एयरटाइट जार में स्टोर कर लें। इस तरह आपका आंखों के लिए उपयोगी आयुर्वेदिक चूर्ण तैयार हो जाता है।

इसका सेवन कैसे करें?

रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में 1 से 2 चम्मच इस चूर्ण को मिलाकर धीरे-धीरे पीना फायदेमंद माना जाता है। चाहें तो इस पाउडर को सीधे खाकर ऊपर से दूध भी पी सकते हैं। बच्चों के लिए केवल 1 चम्मच मात्रा ही पर्याप्त होती है। बेहतर परिणाम के लिए इसका नियमित रूप से 3 से 6 महीने तक सेवन करने की सलाह दी जाती है।

इन सामग्रियों के फायदे क्या हैं?

सौंफ में मौजूद विटामिन A आंखों की कोशिकाओं को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। यह तनाव कम करने और पाचन सुधारने में भी सहायक होती है। बादाम में पाए जाने वाले विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की नसों तक रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, जिससे दिमाग को भी लाभ मिलता है। मिश्री शरीर को ठंडक प्रदान करती है, जिससे आंखों की जलन, लालपन और पानी आने की समस्या में राहत मिल सकती है। काली मिर्च पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करती है, जबकि सफेद मिर्च कम तीखी होने के कारण बच्चों के लिए भी उपयुक्त मानी जाती है।

यह चूर्ण न सिर्फ आंखों की रोशनी सुधारने में मदद करता है, बल्कि बेहतर नींद और पाचन तंत्र के लिए भी उपयोगी माना जाता है। अगर इसके साथ नियमित आंखों की एक्सरसाइज भी की जाए, तो इसका असर और तेजी से देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत