न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों से कीचड़ निकल रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी – हो सकता है इंफेक्शन का संकेत

आंखों से कीचड़ या डिस्चार्ज होना सामान्य है, लेकिन अगर यह अधिक मात्रा में या असामान्य रंग का हो, तो यह संक्रमण का संकेत हो सकता है। जानें इसके कारण, लक्षण और डॉक्टर से कब मिलें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 5:47:08

आंखों से कीचड़ निकल रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी – हो सकता है इंफेक्शन का संकेत

आंखों से निकलने वाला डिस्चार्ज या कीचड़ कई लोग एक सामान्य और नेचुरल प्रक्रिया मान लेते हैं। लेकिन हर बार ऐसा सोचना सही नहीं होता। कई बार आंखों से निकलने वाला यह डिस्चार्ज किसी गंभीर आंखों की बीमारी या संक्रमण की ओर इशारा करता है, जिसे लोग शुरुआत में अनदेखा कर देते हैं। आमतौर पर यह कीचड़ सुबह उठने पर आंखों के कोनों में नजर आता है, जिसे आम भाषा में सैंड या मैटर भी कहा जाता है। गहरी नींद के बाद हल्का डिस्चार्ज होना सामान्य है, लेकिन अगर यह लगातार, अधिक मात्रा में और असामान्य रंग का दिखे, तो यह किसी इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है।

आंखों के डिस्चार्ज का सामान्य रंग क्या होता है?

आमतौर पर यह हल्के क्रीम या सफेद रंग का होता है। लेकिन जैसे ही इसका रंग बदलने लगे, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।

डिस्चार्ज के रंग से जानें किस तरह की परेशानी है:

पीला या हरा डिस्चार्ज: यह कंजक्टिवाइटिस जैसे वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण का संकेत हो सकता है। इसमें आंखें लाल हो जाती हैं और खुजली के साथ भारीपन महसूस हो सकता है।

डिस्चार्ज की मात्रा से भी पता चलता है खतरा:

- अगर डिस्चार्ज के साथ आंखों के किनारे सूजे हुए नजर आएं, तो यह ब्लेफेराइटिस की स्थिति हो सकती है। इसमें आंखों में जलन और रेडनेस भी देखने को मिलती है।

- सर्दी-जुकाम के कारण भी आंखों से वाटरी डिस्चार्ज आ सकता है, जो अपेक्षाकृत सामान्य होता है।

- यदि डिस्चार्ज गाढ़ा, चिपचिपा और पीले रंग का है, तो यह आमतौर पर स्टाई (आंख की फुंसी) के कारण होता है।

- लगातार कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन देखने से आंखें ड्राय हो जाती हैं, जिससे वाटरी डिस्चार्ज बढ़ सकता है।

- धूल-मिट्टी या पालतू जानवरों की एलर्जी के कारण आंखों से अधिक मात्रा में डिस्चार्ज, खुजली और लालपन देखा जा सकता है।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

यदि आंखों से निकलने वाला कीचड़ असामान्य रंग का, अधिक मात्रा में, गाढ़ा और चिपचिपा हो रहा है, साथ ही साथ आंखों में खुजली, रेडनेस और दर्द भी है, तो इसे नज़रअंदाज न करें। यह किसी गंभीर संक्रमण या एलर्जी का संकेत हो सकता है। ऐसे में बिना देर किए नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज