न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज में भी अगर करते हैं स्मोकिंग? तो ऐसे हो रहा हार्ट और किडनी को नुकसान

डायबिटीज की समस्या से पीड़ित होने के बाद भी स्मोकिंग करते हैं। जो की काफी खतरनाक साबित हो सकता है। जब डायबिटीज के मरीज धूम्रपान करते हैं तो इससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Dec 2022 10:02:53

डायबिटीज में भी अगर करते हैं स्मोकिंग? तो ऐसे हो रहा हार्ट और किडनी को नुकसान

भारत डायबिटीज के मरीजों की संख्या के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यह तो हम सभी जानते है कि डायबिटीज को एक क्रॉनिक डिजीज कहा जाता है क्योंकि इस डिजीज को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता। जी हां, एक बार डायबिटीज होने के बाद उसको ठीक नहीं किया जा सकता। डायबिटीज इंसान को धीरे-धीरे मारने लगती है। इससे बचने का एक ही तरीका है। अपनी बची-खुची ज़िंदगी दवाओं के सहारे गुजार देना। हालाकि, डायबिटीज की समस्या को डाइट और लाइफस्टाइल मेंबदलाव करके कंट्रोल में किया जा सकता है।

डायबिटीज की समस्या एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बहुत अधिक होता है। जब, व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन (Insulin) नहीं बन पाता है और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं। इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है इसके बावजूद बहुत से ऐसे लोगभी हैं जो डायबिटीज की समस्या से पीड़ित होने के बाद भी स्मोकिंग करते हैं। जो की काफी खतरनाक साबित हो सकता है। जब डायबिटीज के मरीज धूम्रपान करते हैं तो इससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इस स्थिति में डायबिटीज को मैनेज करना आपके लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में यह बताना चाहते है कि अगर आपको डायबिटीज है और आप स्मोकिंग भी करते हैं तो इससे आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

धमनियों का कठोर होना

डायबिटीज के मरीज अगर स्मोकिंग करते है तो उनकी धमनियां काफी ज्यादा कठोर होने लगती हैं जिससे आगे चलकर उनकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

हृदय संबंधित परेशानी

डायबिटीज मरीज धूम्रपान और तम्बाकू आदि चीजों का सेवन करते हैं तोउन्हें हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में हार्ट अटैक का जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

किडनी संबंधित दिक्कतें

डायबिटीज के साथ धूम्रपान का सेवन यानी किडनी से संबंधित बीमारियों के बढ़ने का खतरा साथ ही आंखों के इंफेक्शन का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

ग्लूकोज का लेवल कम-ज्यादा होना

अगर आप डायबिटीज के साथ ही धूम्रपान करते हैं तो इससे शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम या ज्यादा हो सकता है ऐसे में इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता हैजिससे आपकी स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

ऐल्ब्युमिनमेह

ऐल्ब्युमिनमेह की समस्या होने पर यूरिन में असामान्य मात्रा में ऐलब्युमिन पाया जाता है। यह एक प्रकार का प्रोटीन होता है।सामान्य अवस्था में सभी के यूरिन में ऐल्बुमिन पाया जाता है लेकिन किडनी की बीमारी के कारण यूरिन में ऐल्बुमिन की मात्रा बहुत बढ़ जाती है। इस बीमारी के कारण नर्व्स डैमेज होने का खतरा काफी ज्याद बढ़ जाता है साथ ही घावों को भी ठीक होने में काफी ज्यादा समय लगता है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

टाइप 2 डायबिटीज

ऐसा देखा जाता है कि जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनमें बाकियों की तुलना में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा काफी ज्यादा पाया जाता है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

डायबिटीज से बचाव के उपाय

डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन, कुछ सावधानियां बरतकर डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।

- मीठा कम खाएं। शक्कर से भरी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से बचें।
- एक्टिव रहें, एक्सरसाइज करें, सुबह-शाम टहलने जाएं।
- पानी का सेवन अधिक करे। मीठे शर्बत और सोडा वाले ड्रिंक्स को न कहे। आइसक्रीम, कैंडीज़ खाने से भी परहेज करें।
- वजन को नियंत्रण में रखें।
- स्मोकिंग और अल्कोहल लेने से परहेज करें।
- हाई फाइबर डायट खाएं।
- प्रोटीन का सेवन भी अधिक मात्रा में करें।
- विटामिन डी की कमी से डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ता है। इसलिए विटामिन डी की कमी ना होने दें।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

साथ ही हम आपको अपने इस आर्टिकल में कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में भी बताने जा रहे है जिनका नियमित सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा साथ ही इससे होने वाली अन्य समस्याओं से भी आपका बचाव होगा

मेथी की सब्जी

अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं और अपना ब्लड शुगर नियंत्रित रखना चाहते हैं तो मेथी की सब्जी का सेवन शुरू कर दे। इसके अलावा आप मेथी के पत्तों का जूस या मेथी के बने अन्य व्यंजनों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

पालक की सब्जी

जैसा की हम जानते है कि पालक में आयरन प्रचुर मात्रा पाया जाता है। साथ ही इसमें ढेर सारे मिनरल और विटामिन भी होते है। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। यही कारण है कि यह डायबिटीज मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखता है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

ब्रोकली

पालक की तरह ब्रोकली में भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और फाइबर अधिक होता है। जिसके कारण ये डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज रोगियों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

चुकंदर

चुकंदर में बहुत सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं इसमें प्राकृतिक शुगर कंटेंट पाया जाता है। साथ ही फाइबर की मात्रा भी अधिक रहती है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतरीन सब्जी है।

diabetes,effect of smoking on diabetes patient,diabetes care tips,health news in hindi,healthy living,Health tips,diabetes care tips in hindi

स्वीट पोटैटो

सर्दियों में बाजार में स्वीट पोटैटो की भरमार देखने को मिलती है। यह एक स्वादिष्ट और सेहत से भरा खाद्य पदार्थ है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और फाइबर में और जो होता है। इसलिए डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतरीन स्नैक्स हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत