न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ते एयर पॉल्यूशन में कौन-सा मास्क है सबसे कारगर? यहां जानिए जरूरी जानकारी

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ा दिया है। जानिए जहरीली हवा से बचाव के लिए कौन-सा मास्क सबसे ज्यादा असरदार है और किन बातों का रखें ध्यान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 5:40:43

बढ़ते एयर पॉल्यूशन में कौन-सा मास्क है सबसे कारगर? यहां जानिए जरूरी जानकारी

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर लोगों की सांसों पर भारी पड़ने लगी है। बढ़ते वायु प्रदूषण ने न केवल स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि इसकी गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सुनाई देने लगी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यूके, कनाडा और सिंगापुर जैसे देशों ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी तक जारी कर दी है। ऐसे माहौल में आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर जहरीली होती हवा से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कौन-सा मास्क सबसे ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बढ़ते एयर पॉल्यूशन के बीच किस तरह का मास्क आपकी सेहत के लिए सही रहेगा।

राजधानी की हवा बेहद खतरनाक स्तर पर

सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। आनंद विहार में AQI 493 और जहांगीरपुरी में 498 दर्ज किया गया, जो ‘सीवियर’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी के करीब 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर स्तर पर रही। स्मॉग और घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-4 लागू कर दिया है, ताकि प्रदूषण पर कुछ हद तक काबू पाया जा सके।

मास्क लेते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज

प्रदूषण से बचाव के लिए सही मास्क का चुनाव बेहद जरूरी है। किसी भी मास्क की सबसे अहम खासियत उसकी फिल्ट्रेशन क्षमता होती है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा मास्क चुनना चाहिए जो पीएम 2.5 जैसे बेहद सूक्ष्म और खतरनाक कणों को भी प्रभावी ढंग से फिल्टर कर सके। इसके साथ-साथ मास्क का चेहरे पर सही फिट होना भी उतना ही जरूरी है। अगर मास्क के किनारों से हवा अंदर प्रवेश कर रही है, तो उसकी सुरक्षा क्षमता काफी हद तक कम हो जाती है। वहीं ऐसा मास्क जो लंबे समय तक पहनने में आरामदायक हो, उसे लगातार इस्तेमाल करना आसान होता है और यह बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

कपड़े और सर्जिकल मास्क क्यों नहीं देते पूरी सुरक्षा?

कपड़े के मास्क दिखने में भले ही स्टाइलिश और हल्के हों, लेकिन शहरी प्रदूषण में मौजूद बारीक कणों को रोकने में ये कारगर नहीं होते। वहीं सर्जिकल मास्क कुछ हद तक सुरक्षा जरूर देते हैं, लेकिन उनकी ढीली फिटिंग के कारण पीएम 2.5 जैसे सूक्ष्म कण आसानी से अंदर प्रवेश कर सकते हैं। यही वजह है कि गंभीर प्रदूषण की स्थिति में केवल कपड़े या सर्जिकल मास्क पर निर्भर रहना आपकी सेहत के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

N95, KN95 और FFP2 क्यों हैं बेहतर विकल्प?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि N95, KN95 और FFP2 जैसे रेस्पिरेटर प्रदूषण से बचाव के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं। सही तरीके से पहने जाने पर ये मास्क हवा में मौजूद लगभग 95 प्रतिशत तक बारीक कणों को फिल्टर कर सकते हैं। खासतौर पर व्यस्त सड़कों पर यात्रा करने वाले लोगों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वालों के लिए ये मास्क काफी प्रभावी माने जाते हैं। वहीं अस्थमा, एलर्जी या सांस से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को N99 जैसे हाई-ग्रेड मास्क ज्यादा राहत दे सकते हैं, क्योंकि ये और भी सूक्ष्म कणों को रोकने में सक्षम होते हैं। ऑफिस जाने वालों के लिए रिप्लेसेबल फिल्टर वाले रीयूजेबल मास्क या N95 मास्क अच्छे विकल्प हैं, जिन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत