न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए कोरोना के इलाज में कौनसी दवाओं का करे सेवन और किनसे बचे? WHO की पूरी गाइडलाइन

भारत में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन और वैक्सीन (Corona Vaccine) लेना जरूरी हो गया है। परंतु अगर आप संक्रमित हो गए तो आपको सही दवा और इलाज के बारे में भी पता होना चाहिए। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गाइडलाइंस जारी की है जिसमें बताया गया है कि कोरोना के इलाज में कौनसी दवाएं कारगर है और किन दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Jan 2022 12:44:29

जानिए कोरोना के इलाज में कौनसी दवाओं का करे सेवन और किनसे बचे? WHO की पूरी गाइडलाइन

पूरी दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन की बात करे तो दुनिया में 20.71 लाख नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। 13.48 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 5,286 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 3.89 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 2.38 लाख नए मामलों के साथ भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन और वैक्सीन (Corona Vaccine) लेना जरूरी हो गया है। परंतु अगर आप संक्रमित हो गए तो आपको सही दवा और इलाज के बारे में भी पता होना चाहिए। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गाइडलाइंस जारी की है जिसमें बताया गया है कि कोरोना के इलाज में कौनसी दवाएं कारगर है और किन दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।

WHO के अनुसार, कोरोना के इलाज में अब बारिसिटिनिब (Baricitinib) , रुक्सोलिटिनिब (Ruxolitinib), सोत्रोविमैब, कैसिरिविमैब-इमदेविमैब (Casirivimab/imdevimab), टोसिलिजुमैब (Tocilizumab) या सरीलूमैब (Sarilumab) जैसे ड्रग मरीज को दिए जा सकते हैं। बारिसिटिनिब, टोसिलिजुमैब या सरीलूमैब और सिस्टमैटिक कोर्टिकोस्टेरॉयड जैसी दवाओं पर एक्सपर्ट का ज्यादा जोर है। जबकि रुक्सोलिटिनिब, टोफासिटिनिब, सोत्रोविमैब और कैसिरिविमैब-इमदेविमैब वैकल्पिक तौर पर या कुछ विशेष परिस्थितियों में ही मरीज को देने की सिफारिश की गई है।

WHO का दावा है कि ये तमाम दवाएं वायरस से मौत का जोखिम, अस्पताल में तेजी से बढ़ते मामले और वेंटिलेटर पर जाने की संभावनाओं को कम कर सकती हैं।

इन दवाओं ना करें इस्तेमाल

WHO ने आइवरमेक्टिन (Ivermectin) , हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) , लोपिनाविर/रिटोनाविर (Lopinavir / Ritonavir) और रेमेडिसिविर (Remdesivir) जैसी दवाओं का उपयोग ना करने की सिफारिश की है।

एक्सपर्ट कहते हैं कि इन दवाओं से हॉस्पिटलाइजेशन और मौत का जोखिम कम होने के साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं। इनमें से कुछ दवाओं को क्लीनिकल ट्रायल के लिए भेजे जाने की सिफारिश की गई है।

बच्चों के लिए दवाएं

WHO की नई गाइडलाइन के अनुसार, कोरोना संक्रमित बच्चों में कैसिरिविमैब-इमदेविमैब (Casirivimab/imdevimab) दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हेल्थ बॉडी ने कहा, 'ये अच्छी बात है कि कोविड-19 से बहुत कम बच्चे ही गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं। जिन बच्चों में गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनके लिए यह ड्रग फायदेमंद साबित हो सकता है।'

यूएन हेल्थ एजेंसी ने बच्चों के इलाज में टोसिलिजुमैब (Tocilizumab) दवा के इस्तेमाल की भी सिफारिश की है। बच्चों में कुछ खास लक्षण देखने पर इस दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। पॉलीयार्टिकुलर जुवेनाइल रूमेटॉइड आर्थराइटिस या काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर टी-सेल से प्रेरित साइटोकाइन रिलीज सिंड्रोम की स्थिति में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि सरीलूमैब बच्चों के लिए नहीं है।

वैक्सीन सबसे मजबूत हथियार

हालाकि, WHO का कहना है कि वायरस को रोकने के लिए वैक्सीन अभी भी सबसे मजबूत हथियार है। वैक्सीन की वजह से वहां हॉस्पिटलाइजेशन और मौत के मामलों में कमी आई है।

(जरुरी बात: डॉक्टर की सलाह के बाद ही किसी भी दवाई का सेवन करें)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद