न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्म पानी को बर्फ से ठंडा करके नहाना पड़ सकता है भारी, सेहत के लिए बन सकता है खतरनाक सौदा

गर्मी में बर्फ वाला ठंडा पानी से नहाना दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक, यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ाकर कोल्ड शॉक रिस्पॉन्स का कारण बन सकता है। जानिए सही तरीका और बचाव के उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 2:46:42

गर्म पानी को बर्फ से ठंडा करके नहाना पड़ सकता है भारी, सेहत के लिए बन सकता है खतरनाक सौदा

गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग टंकी के गर्म पानी में बर्फ डालकर ठंडा करते हैं और फिर नहाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है? ब्रिटेन की लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी की एक ताज़ा रिसर्च में यह चौंकाने वाला दावा किया गया है कि ज्यादा ठंडे पानी से नहाना, खासकर गर्मी में, दिल के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकता है।

जब तापमान बढ़ा हो और आप गर्म वातावरण से सीधे बहुत ठंडे पानी के संपर्क में आते हैं, तो शरीर में एक झटके जैसी प्रतिक्रिया होती है, जिसे “कोल्ड शॉक रिस्पॉन्स” कहा जाता है। इससे हार्ट रेट अचानक बढ़ सकती है और ब्लड प्रेशर भी एकदम ऊपर चला जाता है। यही नहीं, दिल पर इस अनचाहे दबाव से कार्डियक अरेस्ट जैसी स्थिति भी बन सकती है।

किसे है सबसे ज्यादा खतरा?

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह खतरा केवल हार्ट पेशेंट्स तक सीमित नहीं है। बुजुर्ग, हाई ब्लड प्रेशर या किसी भी तरह की कार्डियक समस्या से पीड़ित लोग इस रिस्क जोन में आते हैं। आम लोग भी अगर लंबे समय तक गर्मी में रहने के बाद अचानक ठंडे पानी से नहाते हैं, तो उन्हें भी यह झटका लग सकता है। रिसर्च में कहा गया है कि 15 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान वाले पानी से नहाना इस रिस्पॉन्स को और अधिक ट्रिगर करता है।

क्या होता है Cold Shock Response?

कोल्ड शॉक रिस्पॉन्स का मतलब है कि शरीर की सतह की रक्त कोशिकाएं अचानक ठंडे पानी के संपर्क में आकर सिकुड़ने लगती हैं, जिससे शरीर के अंदर ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है और दिल पर अचानक लोड पड़ता है। यह तापमान का अंतर हमारे हार्ट रेट को अस्थिर कर देता है, जिससे धड़कनें अनियमित हो सकती हैं। यह स्थिति विशेष रूप से हृदय रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

गर्मियों में नहाने का सही तरीका क्या है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में नहाने के लिए पानी का तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच होना सबसे उपयुक्त है। अगर आप बहुत गर्म होकर आ रहे हैं—जैसे धूप से या वर्कआउट के बाद—तो तुरंत ठंडे पानी से न नहाएं। पहले शरीर को सामान्य तापमान पर लाएं, फिर हल्के ठंडे या गुनगुने पानी से स्नान करें।

अगर ठंडे पानी से नहाना ज़रूरी हो तो पहले हाथ-पैर डालकर शरीर को थोड़ा-थोड़ा उसके अभ्यस्त करें और फिर बाकी शरीर पर डालें। लेकिन बर्फ डालकर बनाया गया ‘चील्ड’ पानी तो भूल से भी न इस्तेमाल करें, खासकर अगर आप हार्ट पेशेंट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज