न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवा उम्र में दिखें ये 5 खामोश संकेत तो तुरंत हो जाएं सावधान, नजरअंदाज किया तो यह कैंसर बना सकता है आपको अपना शिकार

युवाओं में बढ़ते कोलन कैंसर के खतरे को समझें और इसके 5 साइलेंट लक्षणों को पहचानें। समय रहते जांच और सतर्कता ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 23 Mar 2026 3:17:58

युवा उम्र में दिखें ये 5 खामोश संकेत तो तुरंत हो जाएं सावधान, नजरअंदाज किया तो यह कैंसर बना सकता है आपको अपना शिकार

अगर आप सोच रहे हैं कि यह समस्या सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित है, तो अब यह धारणा बदलने का समय है। हम बात कर रहे है युवाओं में तेजी से बढ़ते कोलन कैंसर के मामलों की, जो चिंता का विषय बन चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसके शुरुआती संकेत बेहद साधारण होते हैं और अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। लेकिन जब तक मरीज को इसकी गंभीरता का एहसास होता है, तब तक कई बार कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल चुका होता है, जिससे बचने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसलिए शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉक्टरों के अनुसार, इस बीमारी को पहचानना इसलिए भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि इसके शुरुआती संकेत न तो बहुत दर्दनाक होते हैं और न ही बहुत स्पष्ट। इसी वजह से लोग इन्हें सामान्य समस्या समझकर टालते रहते हैं। ब्रिस्टल स्थित द लैगॉम क्लिनिक के जीपी डॉ. जैक ओग्डेन का कहना है कि कोलन कैंसर के कई शुरुआती संकेत इतने हल्के होते हैं कि व्यक्ति उन्हें गंभीरता से नहीं लेता। यही लापरवाही आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है।

ये हैं 5 साइलेंट संकेत

सबसे पहला संकेत शरीर में आयरन की कमी या एनीमिया का होना है। अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के लगातार थकान महसूस हो, त्वचा का रंग पीला पड़ने लगे या हल्की-सी मेहनत में सांस फूलने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह अंदरूनी रक्तस्राव का संकेत हो सकता है, जो ट्यूमर की वजह से होता है।

दूसरा महत्वपूर्ण लक्षण है मल त्याग की आदतों में बदलाव। जैसे बार-बार कब्ज या दस्त होना, या फिर स्टूल का आकार असामान्य रूप से पतला हो जाना। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आंत में किसी प्रकार की रुकावट बन रही है, जो ट्यूमर के कारण हो सकती है।

तीसरा संकेत है अचानक और बिना कारण वजन कम होना। यदि आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं, फिर भी वजन तेजी से घट रहा है, तो यह शरीर के अंदर किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। कई बार ट्यूमर की वजह से शरीर पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता।

चौथा लक्षण पेट से जुड़ी परेशानियों से जुड़ा होता है। जैसे लगातार पेट दर्द, ऐंठन या बहुत कम खाने पर भी पेट भरा-भरा महसूस होना। यह संकेत भी पाचन तंत्र में किसी गड़बड़ी की ओर इशारा कर सकता है।

मल में खून आना—सबसे गंभीर चेतावनी

पांचवां और सबसे अहम संकेत है मल में खून आना। यदि स्टूल का रंग काला या गहरा लाल नजर आए, तो यह शरीर के अंदर कहीं ब्लीडिंग का संकेत हो सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में यह बवासीर या अन्य सामान्य समस्याओं के कारण भी हो सकता है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।

डॉक्टरों की सलाह है कि अगर इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो तुरंत जांच करानी चाहिए। खासकर स्टूल टेस्ट और अन्य मेडिकल जांच के जरिए सही स्थिति का पता लगाना जरूरी है। समय पर पहचान और इलाज ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत