न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मटके का पानी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, ना करें ये 5 गलतियां

गर्मी में चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए मटके का ठंडा पानी एक बेहतरीन विकल्प होता है। यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जानिए मटके में पानी भरते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण टिप्स, ताकि पानी ताजगी से भरा, शुद्ध और सेहतमंद रहे।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 4:18:37

मटके का पानी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, ना करें ये 5 गलतियां

गर्मी के मौसम में जब चिलचिलाती धूप से गला सूखने लगता है, तो ठंडा पानी सचमुच अमृत जैसा लगता है। खासकर अगर यह पानी मिट्टी के मटके से आता हो, तो इसे और भी खास बना देता है। गर्मियों में मटके का ठंडा पानी किसी वरदान से कम नहीं होता। यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि फ्रिज के पानी के मुकाबले यह सेहत के लिए भी कहीं अधिक फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मटके में पानी भरने से पहले कुछ खास बातें ध्यान में रखना बहुत जरूरी है? यदि इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो इसका असर उल्टा भी हो सकता है! तो आइए जानते हैं, कुछ महत्वपूर्ण टिप्स, जिससे मटके का पानी बन सके और भी ताजगी से भरा, शुद्ध और सेहतमंद।

# नया मटका इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें

जब भी आप नया मटका खरीदते हैं, तो उसमें मिट्टी और धूल के छोटे-छोटे कण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होते। ऐसे में नए मटके में तुरंत पानी भरना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए, सबसे पहले मटके को अच्छी तरह से धो लें और फिर उसमें पानी भरकर 12 से 24 घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। इस प्रक्रिया से मटके में मौजूद धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी और अगर किसी प्रकार का केमिकल भी मौजूद है, तो वह भी हट जाएगा। इस पानी को बाद में फेंक दें और फिर ताजे पानी से मटका भरकर इस्तेमाल करें।

# हमेशा छांव में रखें मिट्टी का मटका

गर्मी के मौसम में अगर आप ठंडा पानी पीने के लिए मिट्टी के मटके का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे हमेशा छांव वाली जगह पर ही रखें। जब मिट्टी का मटका धूप में रखा जाता है या गर्म स्थान पर रखा जाता है, तो पानी ठंडा नहीं रहता और मटके की मिट्टी खराब हो सकती है, जिससे मटका जल्दी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मटके को हमेशा ठंडी और छांव वाली जगह पर रखें, ताकि पानी ठंडा और ताजगी से भरपूर रहे।

# पुराने मटके का ना करें इस्तेमाल

कई लोग हर साल नया मटका नहीं खरीदते और पुराने मटके को धोकर फिर से इस्तेमाल करते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान हो जाइए। समय के साथ मटके की मिट्टी में दरारें आ सकती हैं, जो दिखाई नहीं देतीं, और इन दरारों में बैक्टीरिया या फंगस जमा हो सकते हैं। ऐसे में मटके में रखा पानी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। बेहतर होगा कि आप हर साल नया मटका खरीदें और पुराने मटके का इस्तेमाल न करें।

# मटके की सफाई का रखें खास ध्यान

मिट्टी के मटके का इस्तेमाल करते समय उसकी सफाई बहुत महत्वपूर्ण है। अगर लंबे समय तक मटके की सफाई नहीं की जाती है, तो उसमें काई या फंगस लग सकते हैं, जो पानी को गंदा कर सकते हैं। इसलिए हर 4-5 दिन में मटके को खाली करके उसे अच्छे से धो लें, और मटके के अंदर ब्रश या साफ कपड़े से सफाई करें। ध्यान रखें कि मटके की सफाई के लिए किसी केमिकल या डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय, पानी और नींबू के साथ बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो मटके को अच्छे से साफ करता है और पानी को शुद्ध रखता है।

# मटके में ना भरें गंदा या अनफिल्टर्ड पानी

कभी-कभी लोग सीधे नल का पानी मटके में भर देते हैं, जो कि सही तरीका नहीं है। नल का पानी अक्सर साफ नहीं होता और उसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसलिए मटके में पानी भरने से पहले उसे छान लें या फिल्टर किए हुए पानी का ही इस्तेमाल करें। इस तरह, मटके का पानी ना सिर्फ स्वादिष्ट रहेगा, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित और बेहतर रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा