न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिया सीड्स बनाम इसबगोल की भूसी... कौन-सा सुपरफूड देगा ज्यादा फाइबर और पाचन में राहत?

चिया सीड्स और इसबगोल की भूसी में से कौन-सा सुपरफूड है ज्यादा फाइबर वाला और पाचन के लिए बेहतर? जानें कब्ज में तुरंत राहत पाने और ओवरऑल हेल्थ के लिए कौन-सा विकल्प है सही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 9:01:49

चिया सीड्स बनाम इसबगोल की भूसी... कौन-सा सुपरफूड देगा ज्यादा फाइबर और पाचन में राहत?

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में सही खान-पान का ध्यान रखना मुश्किल हो गया है। इसके चलते कब्ज, भारीपन और खराब पाचन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। एक्सपर्ट्स हमेशा फाइबर युक्त आहार लेने की सलाह देते हैं, क्योंकि फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।

बाजार में चिया सीड्स और इसबगोल की भूसी दोनों ही सुपरफूड की श्रेणी में आते हैं। लेकिन सवाल यह है कि पाचन सुधार और फाइबर की दृष्टि से कौन बेहतर है। आइए, इनके पोषण तत्वों और स्वास्थ्य लाभ पर नजर डालते हैं।

इसबगोल की भूसी: कब्ज से तुरंत राहत

अगर सिर्फ फाइबर की बात करें, तो इसबगोल की भूसी बाजी मार लेती है। यह लगभग पूरी तरह से फाइबर से बनी होती है, जिसमें अधिकतर घुलनशील फाइबर होता है। घुलनशील फाइबर पानी को सोखकर जेल जैसा बन जाता है, जो मल को नरम करता है और कब्ज में तुरंत राहत दिलाता है।

इसबगोल की भूसी दस्त के इलाज में भी उपयोगी होती है क्योंकि यह पेट के अतिरिक्त पानी को सोखकर मल को स्थिर करती है। पुराने या गंभीर कब्ज वाले लोग इसे सबसे ज्यादा फायदा पाने के लिए चुन सकते हैं।

चिया सीड्स: धीरे-धीरे पाचन सुधारें

चिया सीड्स में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर शामिल हैं। इसके साथ ही यह प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जरूरी मिनरल्स का भी बेहतरीन स्रोत हैं।

चिया सीड्स कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं, लेकिन इसका असर इसबगोल जितना तेज़ नहीं होता। यह पाचन तंत्र को धीरे-धीरे मजबूत बनाता है और लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

ओवरऑल हेल्थ के लिए कौन बेहतर?

अगर मकसद सिर्फ कब्ज मिटाना नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ाना है, तो चिया सीड्स बेहतर विकल्प हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। यह हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं।

चिया सीड्स को आप स्मूदी, ओट्स, दही या सलाद में डालकर रोजाना शामिल कर सकते हैं। जबकि कब्ज से तुरंत राहत के लिए इसबगोल की भूसी ही सबसे उपयुक्त है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत