न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के मौसम में पैरों के साथ ‘चलती’ हैं ये समस्याएं, ऐसे रखें ख्याल...

बारिश के दौरान सीधे तौर पर गंदे पानी की चपेट में आने के कारण हमारे पैरों में इन्फ़ेक्शन होने का चांस काफ़ी ज़्यादा होता है। यह...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 07 May 2021 4:24:21

बारिश के मौसम में पैरों के साथ ‘चलती’ हैं ये समस्याएं, ऐसे रखें ख्याल...

बारिश के दौरान सीधे तौर पर गंदे पानी की चपेट में आने के कारण हमारे पैरों में इन्फ़ेक्शन होने का चांस काफ़ी ज़्यादा होता है। यह इसलिए भी कि हम बारिश में भीगने या बारिश में जमा पानी से होकर गुज़रने के बाद पैरों की साफ़-सफ़ाई पर उतना ध्यान नहीं देते, जितना देने की ज़रूरत होती है। बारिश के समय गीली जगह पर फ़ंगस अधिक पनपते हैं।

अधिक समय तक पैर गीले रहें तो कई तरह के फ़ंगस पनप जाते हैं, जो पैर की त्चचा के लिए कतई ठीक नहीं होते। इसके अलावा अगर आपके पैर लंबे समय तक गीले शूज़ और सॉक्स में रहते हैं, तो इन्फ़ेक्शन होने की संभावना और बढ़ जाती है। इन परेशानियों से बचने के लिए आप अपने पैरों को कुछ घरेलू नुस्ख़े आज़माकर सुरक्षित रख सकते हैं और बारिश में भीगने का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

legs,rainy season,legs rainy season,infection,nails,eczema,barefoot,rain,health news in hindi

पैरों में होने वाले संक्रमण

नाख़ूनों के इन्फ़ेक्शन

बारिश के दौरान लंबे समय तक नाख़ूनों में पानी भरे रह जाने के कारण फ़ंगस पनप जाते हैं, जिसके कारण नाख़ूनों में खुजली होने के साथ सूजन की समस्या हो जाती है। कई बार यह इन्फ़ेक्शन इतना बढ़ जाता है कि पूरा नाख़ून निकल जाता है।

एक्ज़िमा

पैरों में यह इन्फ़ेक्शन बैक्टीरिया की वजह से होता है। इसमें पैरों में लाल रंग के धब्बे पड़ जाते हैं और खुजली के साथ जलन भी होती है। लंबे समय तक लापरवाही बरतने पर त्चवा काफ़ी हार्ड हो जाती है, जिसकी वजह से घाव भी बनने लगते हैं।

दाद

दाद यानी रिंगवर्म भी एक तरह का फ़ंगल इन्फ़ेक्शन है, जो संक्रमित चीज़ों के सपंर्क में आने से अधिक फैलता है। बारिश के दिनों में गंदे पानी और आसपास की अनचाही चीजों के चपेट में आने से दाद के फ़ंगस पैरों में आसानी से पनप जाते हैं।

legs,rainy season,legs rainy season,infection,nails,eczema,barefoot,rain,health news in hindi

बचने के उपाय

पैरों की ठीक से सफ़ाई करें

बारिश में भीगने के बाद पैरों को ऐंटी-बायोटिक से साफ़ करें। पानी में डिसइंफ़ैक्टेंट्स मिलाना ना भूलें। पैरों की उंगुलियों को भी अच्छे से साफ़ करें और उन्हें पोछकर ऐंटी-सेप्टिक क्रीम लगाएं। नाख़ूनों पर पाउडर छिड़ककर उन्हें ठीक से सुखा लें, ताकि उसमें पानी ना रहे। यह पैरों से चिपके बैक्टीरिया और फ़ंगस को मारकर आपके पैरों को इन्फ़ेक्शन से बचाएगा।

नंगे पैर ना घूमें

बाहर निकलते समय जूते या बरसाती चप्पल पहनें। पैर में अगर चोट लगी हो, तो मोजा और जूता ही पहनें, ताकि चोट वाली जगह सीधे तौर पर पानी और मिट्टी के संपर्क में न आ सके। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि गीले जूते व मोजे जितना जल्दी हो बदलें।

legs,rainy season,legs rainy season,infection,nails,eczema,barefoot,rain,health news in hindi

बारिश के जमा पानी में जाने से बचें

जमा पानी में कई तरह के बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं, जो बाहरी और अंदरूनी सेहत के लिहाज से बहुत ज़्यादा नुक़सानदायक होते हैं। अगर किसी कारणवश जाना पड़े, तो उससे निकलने के बाद कम से कम साफ़ पानी से पैर ज़रूर धोएं। ऑफ़िस जाते समय बैग में सूखा तौलिया या कॉटन का कपड़ा रखें, ताकि ऑफ़िस पहुंचकर पैरों को ठीक से साफ़ कर सकें। नाख़ूनों को ठीक से सुखाने के लिए टेलकम पाउडर का छोटा डिब्बा भी बैग में कैरी कर सकते हैं। डिसइंफ़ैक्टेंट्स या वेट वाइप्स का भी प्रयोग करें, यह भी आपके पैरों पर जमे बैक्टीरिया को साफ़ कर देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग