न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में क्यों होती है पैरों के तलवों में जलन? जानिए कारण, लक्षण और उपचार

गर्मियों में पैरों के तलवों में जलन की समस्या आम हो सकती है, लेकिन यह बर्निंग फीट सिंड्रोम जैसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकती है। जानिए इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपचार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 6:04:39

गर्मियों में क्यों होती है पैरों के तलवों में जलन? जानिए कारण, लक्षण और उपचार

गर्मियों की शुरुआत होते ही जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शरीर को प्रभावित करने लगती हैं। इन परेशानियों में डिहाइड्रेशन, लू लगना, हीट रैशेज़, डायरिया और फूड पॉइज़निंग जैसी समस्याएं तो आम हैं ही, लेकिन इन सबसे इतर पैरों के तलवों में जलन होना भी एक आम और उपेक्षित समस्या है। खासतौर पर जब यह जलन रात के समय ज्यादा महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। दरअसल, यह समस्या सिर्फ एक सामान्य परेशानी नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि बर्निंग फीट सिंड्रोम क्या है, इसके लक्षण, संभावित कारण और घरेलू उपाय क्या हो सकते हैं।

क्या है बर्निंग फीट सिंड्रोम?

बर्निंग फीट सिंड्रोम (Burning Feet Syndrome) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पैरों के तलवों में लगातार जलन, भारीपन, सुन्नता या चुभन का अहसास होता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को दिनभर जलन महसूस होती है, जो अक्सर रात के समय और अधिक बढ़ जाती है। यह जलन कई बार टखनों से लेकर निचले पैरों तक फैल जाती है। यह समस्या खासतौर पर उम्रदराज़ लोगों में देखने को मिलती है।

बर्निंग फीट सिंड्रोम के लक्षण

- पैरों के तलवों में लगातार जलन और चुभन की अनुभूति
- पैरों में भारीपन या सुन्नता महसूस होना
- रात में जलन और दर्द का अधिक बढ़ जाना
- तलवों की त्वचा का लाल हो जाना और गर्माहट महसूस होना

बर्निंग फीट सिंड्रोम के कारण

1. डायबिटिक न्यूरोपैथी:

यह स्थिति शरीर की नसों को नुकसान पहुंचने (नर्व डैमेज) के कारण होती है, जो टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज़ से जुड़ी होती है। इस स्थिति में पैरों में जलन, दर्द, झुनझुनी और सुन्नता जैसे लक्षण देखे जाते हैं।

2. पोषक तत्वों की कमी:

विशेषकर विटामिन B12, B6 और फोलिक एसिड (B9) की कमी से नर्व फंक्शन प्रभावित होता है, जिससे पैरों में जलन हो सकती है। यदि शरीर इन पोषक तत्वों का सही तरीके से अवशोषण नहीं कर पाता है, तो यह स्थिति और बिगड़ सकती है।

3. संक्रमण:

फंगल संक्रमण जैसे एथलीट फुट (जिसे टिनिया पेडिस भी कहा जाता है) पैरों में जलन पैदा कर सकता है। यह त्वचा को प्रभावित कर जलन और खुजली बढ़ा सकता है।

4. मेनोपॉज़:

मेनोपॉज़ के दौरान हार्मोनल बदलाव शरीर के तापमान को प्रभावित करते हैं, जिससे पैरों में गर्माहट और जलन का अहसास हो सकता है।

5. गर्भावस्था:

गर्भावस्था के दौरान हार्मोन प्रोजेस्टेरोन और रिलैक्सिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है। साथ ही, पैरों की रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं, जिससे तलवों में गर्मी महसूस होती है।

पैरों के तलवों की जलन को कम करने के उपाय

- विटामिन B की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेकर सप्लीमेंट्स लें।
- पैरों को रोजाना कुछ समय के लिए ठंडे पानी में 15 मिनट डुबोकर रखें। इससे राहत मिल सकती है।
- अगर जलन लंबे समय तक बनी रहती है या लक्षण बिगड़ते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, क्योंकि यह किसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म