बुमराह की फिटनेस का राज़ आया सामने, इंग्लैंड में पी रहे हैं खास पानी, जानिए इसके 3 जबरदस्त फायदे
इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह को खास अल्कलाइन पानी पीते देखा गया, जो न सिर्फ एसिडिटी को कम करता है बल्कि थकान मिटाने और तेज़ रिकवरी में भी मदद करता है। जानिए इस पानी के 3 बड़े फायदे और इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Thu, 26 Jun 2025 8:07:02
जब भी टीम इंडिया की फिटनेस की बात आती थी, तो सबसे पहले नाम विराट कोहली का ही लिया जाता था — जिन्होंने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल से एक नया मानक स्थापित किया है। लेकिन अब इस फिटनेस क्लब में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का नाम भी शुमार हो गया है। दरअसल, इंग्लैंड दौरे पर बुमराह को खास तरह का पानी पीते हुए देखा गया है, जो सिर्फ सामान्य प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर की संपूर्ण देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान बुमराह जब यह विशेष पानी पीते नजर आए, तो सभी की नज़रें इस पर टिक गईं। इस पानी की अपनी अलग खासियत है, और इसके सेवन से तीन बड़े फायदे मिलते हैं।