न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब जरूरी नहीं सुबह का नाश्ता, नई रिसर्च में खुला चौंकाने वाला सच

नई रिसर्च में खुलासा: अब वयस्कों के लिए सुबह का नाश्ता करना जरूरी नहीं, दिमाग और ऊर्जा पर कोई असर नहीं। जानें बच्चों के लिए क्यों अभी भी नाश्ता जरूरी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 1:54:16

अब जरूरी नहीं सुबह का नाश्ता, नई रिसर्च में खुला चौंकाने वाला सच

कई दशकों से यह माना जाता रहा है कि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। लेकिन हाल ही में हुई एक नई रिसर्च ने इस लोकप्रिय धारणा को चुनौती दी है। अध्ययन के अनुसार, सुबह का नाश्ता छोड़ने से वयस्कों के दिमाग पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। यह खोज खासकर उन लोगों के लिए चौंकाने वाली हो सकती है जो दिन की शुरुआत बिना नाश्ता किए नहीं कर पाते। आइए जानते हैं इस रिसर्च में सामने आई रोचक बातें।

3,400 लोगों पर किया गया विस्तृत अध्ययन

इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने 63 अलग-अलग अध्ययन और 3,400 से अधिक प्रतिभागियों पर किए गए एक्सपेरिमेंट और मेमोरी टेस्ट का विश्लेषण किया। परिणामों से पता चला कि जिन लोगों ने नाश्ता किया और जिन्होंने नहीं किया, उनके दिमाग की गतिविधियों में लगभग कोई फर्क नहीं था। आंकड़ों के अनुसार, नाश्ता करने वाले लोगों ने केवल 0.2 यूनिट ज्यादा सही प्रदर्शन किया। इसे ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि सुबह का नाश्ता छोड़ना वयस्कों के दिमाग पर किसी भी तरह का बड़ा असर नहीं डालता।

दिमाग को मिलता है बैकअप ऊर्जा स्रोत

वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानी मस्तिष्क को ऊर्जा ग्लूकोज और शरीर में जमा फैट से मिलती है। लंबे समय तक बिना खाने के भी शरीर केटोन्स नामक तत्व के जरिए ऊर्जा उत्पन्न करता है और दिमाग सुचारू रूप से काम करता रहता है। शोध में यह भी पाया गया कि 8, 12 या 16 घंटे तक फास्ट करने से व्यक्ति की मेमोरी, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता या निर्णय लेने की शक्ति पर कोई असर नहीं पड़ता। इसका मतलब है कि शॉर्ट टर्म फास्टिंग यानी थोड़े समय के लिए भोजन न करना वयस्कों के लिए सुरक्षित है।

बच्चों के लिए नाश्ता अभी भी जरूरी

हालांकि रिसर्च ने यह साफ किया कि वयस्कों के लिए नाश्ता कभी-कभी छोड़ना कोई समस्या नहीं है, बच्चों के लिए सुबह का भोजन आवश्यक है। बच्चों का शरीर और दिमाग अभी विकास के चरण में होता है, इसलिए उन्हें नियमित और पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए ताकि उनकी ऊर्जा और पोषण की जरूरतें पूरी हो सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत