न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरों में पड़े छाले पहुंचाते हैं पीड़ा, इन घरेलू उपचार से मिलेगी राहत

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचार जिनकी मदद से पैरों में पड़ें छालों को जल्द से जल्द ठीक किया जा सकता है। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 5:24:12

पैरों में पड़े छाले पहुंचाते हैं पीड़ा, इन घरेलू उपचार से मिलेगी राहत

शरीर के अभिन्न अंगों में से एक हैं आपके पैर जो कि शरीर का पूरा भार उठाते हैं। पैरों के स्वास्थ्य का ख्याल ना रखा जाए तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं पैरों में छाले पड़ना। नए जूतों को पहनने या ज्यादा चलने के कारण अक्सर छालों जैसी समस्या हो जाती है। पैरों में छाले पड़ने से चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। ये समस्या तो आम है लेकिन कभी-कभी असहनीय दर्द का कारण भी बन जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचार जिनकी मदद से पैरों में पड़ें छालों को जल्द से जल्द ठीक किया जा सकता है। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

blisters on the feet cause a lot of pain,home remedies will provide relief,Health,healthy living

एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी-इंफेलेमेंट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि त्वचा की सूजन को कम करते हैं और छाले को ठीक करने में मदद करता है। ताजा एलोवेरा जेल को छाले पर लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से पैरों को धो लें।

blisters on the feet cause a lot of pain,home remedies will provide relief,Health,healthy living

नीम और हल्दी का पेस्ट

नीम और हल्दी दोनों ही आयुर्वेद में घाव को ठीक करने के लिए औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। नीम और हल्दी दोनों ही एंटी एलर्जी, एंटी सेप्टिक और एंटी इनफ्लेमेशन गुणों से भरपूर होते हैं। इन्हें अप्लाई करने के बाद जलन भी नहीं होती और दर्द में आराम भी मिलता है। ऐसे में अगर कभी पैरों में छाले पड़ जाएं तो आप नीम की कुछ पत्तियों और हल्दी को बराबर मात्रा में लें और इन्हें पीसकर घाव पर लगाएं। आधे घंटे बाद आप इन्हें गुनगुने पानी से धोकर साफ कर सकते हैं।

blisters on the feet cause a lot of pain,home remedies will provide relief,Health,healthy living

एप्पल साइडर वेनेगर

एप्पल साइडर वेनेगर में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं जो कि पैरों के छाले को ठीक करते हैं और इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। एप्पल साइडर वेनेगर को एक कटोरी में लें और इसे पानी मिलाकर कॉटन की मदद से छाले पर लगाएं। सूखने पर पैर को हल्के गर्म पानी से धो लें।

blisters on the feet cause a lot of pain,home remedies will provide relief,Health,healthy living

नारियल तेल

पैर के छालों से आराम पाने के लिए नारियल का तेल सबसे आसान और सुविधाजनक है। नारियल का तेल आपके पैरों को दर्द से तुरंत आराम देता है। बस तेल गर्म करें और इसे ठंडा होने दें। फिर कॉटन से लगाएं। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो एक तरह का फैटी एसिड होता है। जिसकी मददसे स्किन को हाइड्रेट और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

blisters on the feet cause a lot of pain,home remedies will provide relief,Health,healthy living

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं जो कि दर्द को कम करते हैं और पैरों में पड़े छाले को ठीक करने मे मदद करते हैं। एक कप गर्म पानी में 5 मिनट तक टी-बैग डुबाकर रखें और फिर इसे निकाल लें और ठंडा होने दें। अब इस टी-बैग को छाले पर कुछ देर के लिए रखें और दिन में 3-4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

blisters on the feet cause a lot of pain,home remedies will provide relief,Health,healthy living

चावल का आटा

पैरों में छाले हो जाने पर कुछ भी पहनना तो दूर चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को जल्दी ठीक करने के लिए चावल का आटा लगाना फायदेमंद हो सकता है। यह पैरों की मृत त्वचा को निकाल कर दर्द और खुजली को कम करता है। इसके लिए आप थोड़े से चावल के आटे में आवश्यकतानुसार पानी डालकर पेस्ट बनाएं और इसे पैरों के छालों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके पश्चात पानी से उस भाग को साफ कर लें।

blisters on the feet cause a lot of pain,home remedies will provide relief,Health,healthy living

टी-ट्री ऑयल

टी-ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एस्ट्रीजेंट होते हैं, इसलिए यह पैरों के छालों को खत्म करने के लिए उपयोगी होते हैं। एक कप में साधारण पानी और नारियल का तेल लेकर मिलाएं। अब इस मिश्रण में कुछ बूंद टी-ट्री ऑयल मिलाएं। एक कॉटन बॉल की मदद से इस तेल को त्वचा पर लगाएं जिससे छाला जल्दी ठीक हो जाता है।

blisters on the feet cause a lot of pain,home remedies will provide relief,Health,healthy living

अरंडी का तेल

अरंडी तेल का उपयोग त्वचा संबंधित समस्या के लिए किया जाता है। इसमें बहुत से औषधीय गुण मौजूद है जो पैरो के छालो को ठीक करने में प्रभावी होता है। पैरो के छाले होने पर सूजन, दर्द व खुजली को कम करने में यह तेल फायदेमंद होता है। इस तेल का उपयोग रात को सोने से पहले करना फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका