न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता हैं रात में नहाना, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ

नहाना हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है जो शरीर की सफाई करने के साथ ही आलस्य दूर करने में मददगार साबित होता हैं। सेहतमंद रहने के लिए प्रतिदिन नहाना जरूरी हैं। लोग प्रतिदिन सुबह नहाते हैं और अपने काम पर चले जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 4:50:49

सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता हैं रात में नहाना, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ

नहाना हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है जो शरीर की सफाई करने के साथ ही आलस्य दूर करने में मददगार साबित होता हैं। सेहतमंद रहने के लिए प्रतिदिन नहाना जरूरी हैं। लोग प्रतिदिन सुबह नहाते हैं और अपने काम पर चले जाते हैं। काम से लौटने के बाद कई लोग नहाना पसंद करते हैं तो कई हाथ-मुंह धोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में नहाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जी हां, रात में नहाने से स्किन के हानिकारक बैक्टीरिया को दूर किया जा सकता हैं। इस रात में नहाने के कई फायदे हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

benefits of showering at night,Health tips,showering benefits

अच्छी नींद आती है

अगर आप दिनभर की थकान के बाद भी रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं तो रात में गुनगुने पानी से नहाने से आपको अच्छी नींदा आ सकती है। दरअसल, जब हम रात में गुनगुने पानी से नहाते हैं तो हमारे शरीर का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बढ़ जाता है। इसके बाद जब हम कपड़े पहनते हैं तो हमारे शरीर का तापमान घटता है। रात में नहाने से दिनभर की थकान और तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है।

benefits of showering at night,Health tips,showering benefits

दर्द से मिलती है राहत

रात को नहाने से चिंता और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही थकान भी दूर होती है। आपका मन शांत रहता है और शरीर को आराम मिलता है। अगर आप रात में गर्म पानी से स्नान करते हैं तो इससे सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

benefits of showering at night,Health tips,showering benefits

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

कई शोधों में यह पाया गया है कि रात में नहाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे हमारा शरीर कई तरह के संक्रमण से लड़ पाता है, जिससे बीमारियों से बचाव होता है।

benefits of showering at night,Health tips,showering benefits

हाई ब्लड प्रेशर को रखें नियंत्रित
सोने से पहले नहाना सबसे अच्छी आदतों में से एक है। यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। रात में नहाने से शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता है। चूंकि गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, इसलिए इसे उचित नियंत्रण में रखने के लिए रात में नहाना बेहद जरूरी है।

benefits of showering at night,Health tips,showering benefits

दूर होता है तनाव

तनाव को दूर करने के लिए एक हॉट शावर लेने से बेहतर भला और क्या हो सकता है? रात में गर्म पानी से नहाने से शरीर को आराम मिलता है और आप शांत महसूस करते हैं। इससे आपका मूड रिफ्रेश होता है और तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

benefits of showering at night,Health tips,showering benefits

बुखार कम होता है

यदि आपको बुखार है तो रात में नहाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में गुनगुने पानी से नहाने से शरीर से पसीना निकलता है, जिससे बुखार भी उतर जाता है। इतना ही नहीं रात में नहाने से माइग्रेन, बदन दर्द, जोड़ों के दर्द सहित मेजर मसल्स क्रैम्प आदि में आराम दिलाता है।

benefits of showering at night,Health tips,showering benefits

त्वचा के लिए फायदेमंद है

त्वचा पर जमा पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया के कारण चेहरे पर कील- मुंहासों और दाग-धब्बों की समस्या होती है। साथ ही त्वचा पर एलर्जी का जोखिम भी बढ़ता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको बेड पर जाने से पहले त्वचा की सफाई जरूर करनी चाहिए। इससे फोड़े-फुंसी, स्किन समस्या दूर होती हैं। साथ ही आप जब घर से बाहर बाहर निकलते हैं, तो कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी प्रयोग करते हैं। खासकर महिलाएं त्वचा पर मेकअप अप्लाई करती हैं। सोने से पहले आप अपनी त्वचा पर जो कुछ भी अप्लाई करते हैं, उसकी सफाई भी जरूरी है। इसका सबसे आसान तरीका है रात में शावर लेना।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका