न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेज पत्ता का पानी पीने के फायदे, वजन घटाने में असरदार, जानें कितने दिन करें सेवन और किन समस्याओं में है लाभकारी

तेज पत्ता का पानी पीने से पाचन मजबूत होता है, वजन घटाने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। जानें इसके फायदे, सही तरीका और किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Jan 2026 3:36:06

तेज पत्ता का पानी पीने के फायदे, वजन घटाने में असरदार, जानें कितने दिन करें सेवन और किन समस्याओं में है लाभकारी

अक्सर खाना खाते समय जब थाली में तेज पत्ता दिख जाता है तो ज्यादातर लोग उसे हटाकर अलग रख देते हैं। मन में यही सवाल आता है कि आखिर इस पत्ते का खाने में क्या काम? लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल, सब्जी या बिरयानी की खुशबू और स्वाद को खास बनाने के पीछे यही तेज पत्ता सबसे बड़ी वजह होता है। मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला तेज पत्ता सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका पानी आयुर्वेद में औषधि की तरह माना जाता है। आजकल हेल्थ के प्रति जागरूक लोग तेज पत्ता का पानी पीना अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। आयुर्वेद के अनुसार तेज पत्ता का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और इसे सही तरीके से कैसे अपनाना चाहिए।

तेज पत्ता का पानी पीने के प्रमुख फायदे

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

तेज पत्ता का पानी पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करता है। अपच, गैस, एसिडिटी और भारीपन जैसी परेशानियों में यह बेहद उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए भी तेज पत्ता का पानी फायदेमंद हो सकता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो तेज पत्ता का पानी आपकी मदद कर सकता है। तेज पत्ते में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक होते हैं। हालांकि बेहतर परिणाम के लिए इसे संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज के साथ अपनाना जरूरी है।

ब्लड शुगर को संतुलित रखता है

तेज पत्ते में मौजूद पॉलीफेनॉल डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। यह शरीर को यह समझने में मदद करता है कि शुगर का सही उपयोग कैसे किया जाए। नियमित रूप से तेज पत्ता का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता मिल सकती है।

इम्युनिटी को मजबूत करता है

तेज पत्ता का पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को मौसमी बीमारियों, संक्रमण और सर्दी-खांसी से बचाने में मदद करते हैं।

तनाव और सूजन में राहत देता है

मानसिक तनाव, बेचैनी या शरीर में सूजन की समस्या हो तो तेज पत्ता का पानी लाभ पहुंचा सकता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को रिलैक्स करने में मदद करते हैं और अंदरूनी सूजन को कम करने का काम करते हैं, जिससे मन को भी शांति मिलती है।

तेज पत्ता का पानी बनाने और पीने का सही तरीका

तेज पत्ता का पानी तैयार करने के लिए 2–3 सूखे तेज पत्ते लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब एक पैन में एक कप पानी डालें और उसमें तेज पत्ते डालकर उबालें। पानी को तब तक उबालें जब तक वह लगभग आधा न रह जाए। इसके बाद पानी को छान लें और हल्का गुनगुना होने पर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ध्यान रखें कि बहुत अधिक मात्रा में न पिएं।

किन लोगों को तेज पत्ता का पानी नहीं पीना चाहिए

हालांकि तेज पत्ता का पानी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। जिन लोगों को कोई गंभीर बीमारी है, एलर्जी की समस्या है या गर्भवती महिलाएं हैं, उन्हें इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत