न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए, किस उम्र में कितनी शराब पीनी चाहिए? एक्सपर्ट की राय

क्या आप शराब का सेवन करते हैं और इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि किस मात्रा में अल्कोहल लेना आपकी सेहत के लिए सुरक्षित रहेगा

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 7:59:44

जानिए, किस उम्र में कितनी शराब पीनी चाहिए? एक्सपर्ट की राय

क्या आप शराब का सेवन करते हैं और इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि किस मात्रा में अल्कोहल लेना आपकी सेहत के लिए सुरक्षित रहेगा? तो यह खबर आपके लिए है। हाल ही में ऐज, जेंडर और ज्योग्राफिक एरिया जैसे फैक्टर्स के आधार पर शराब के प्रभाव की एक नई रिपोर्ट जारी की गई है। यह रिपोर्ट पहली बार द लैंसेट जर्नल द्वारा एक अध्ययन के आधार पर प्रकाशित की गई है। इस रिसर्च में यह विश्लेषण किया गया है कि एक व्यक्ति अपनी उम्र के अनुसार कितनी शराब पी सकता है और कितनी मात्रा में शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

द लैंसेट में प्रकाशित इस नए एनालिसिस के मुताबिक, बुजुर्गों की तुलना में युवाओं के लिए अल्कोहल का सेवन ज्यादा खतरा पैदा करता है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज का एनालिसिस, ज्योग्राफिक एरिया, उम्र और लिंग के आधार पर अल्कोहल के खतरे को रिपोर्ट करने वाला पहला अध्ययन है। इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 204 देशों में अल्कोहल के इस्तेमाल का विश्लेषण किया है और पाया कि 2020 में 1.34 करोड़ लोगों (1.03 करोड़ पुरुष और 0.312 करोड़ महिलाएं) ने हानिकारक मात्रा में अल्कोहल का सेवन किया।

40 से कम उम्र के पुरुषों में हाई रिस्क

इस अध्ययन में यह स्पष्ट हुआ है कि दुनिया भर में 15 से 39 साल के पुरुषों को शराब के सेवन से सबसे ज्यादा खतरा है। हर भौगोलिक क्षेत्र में इस आयु वर्ग के पुरुषों का सबसे बड़ा हिस्सा असुरक्षित मात्रा में शराब का सेवन करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, इस आयु वर्ग के लोगों को शराब पीने से कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे केवल स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि शराब से संबंधित लगभग 60 फीसदी दुर्घटनाएं इस आयु वर्ग में होती हैं, जिनमें मोटर वाहन दुर्घटनाएं, आत्महत्याएं और हत्याएं शामिल हैं। 2020 में असुरक्षित मात्रा में शराब का सेवन करने वालों में 59.1 फीसदी लोग 15 से 39 वर्ष के थे, और इनमें से 76.7 फीसदी पुरुष थे।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2020 में 15 से 39 वर्ष के आयु वर्ग में 1.85 फीसदी महिलाएं और 25.7 फीसदी पुरुषों ने असुरक्षित मात्रा में शराब का सेवन किया। यह आंकड़ा 40 से 64 आयु वर्ग के लोगों में कम था, जहां 1.79 फीसदी महिलाएं और 23 फीसदी पुरुषों ने असुरक्षित मात्रा में शराब का सेवन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश