न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजवा खजूर के फायदे क्या हैं, इसका स्वाद क्यों है खास, जानें कहां उगता है व कितनी है कीमत

अजवा खजूर के फायदे, इसका अनोखा स्वाद, सऊदी अरब के मदीना में उगाई, पोषण मूल्य और भारत में कीमत जानें। पढ़ें हार्ट, हड्डियों, इम्यूनिटी और गर्भावस्था में इसके लाभ।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 27 Feb 2026 10:42:35

अजवा खजूर के फायदे क्या हैं, इसका स्वाद क्यों है खास, जानें कहां उगता है व कितनी है कीमत

पूरी तरह प्राकृतिक होता है और बाजार में कई किस्मों में मिलता है, जैसे कि किमिया, मेदजूल नूर, डिगलेट नूर, सुक्करी और अजवा खजूर। इनमें से अजवा खजूर प्राचीन और प्रीमियम प्रजाति माना जाता है। इसका स्वाद मीठा, छिलका पतला और गूदा भरपूर होता है। अगर आपने इसे कभी नहीं खाया, तो एक बार जरूर ट्राई करें।

अजवा खजूर का स्वाद और उगाई की जगह

अजवा खजूर का मुख्य उत्पादन सऊदी अरब के मदीना शहर में होता है। यह खजूर छोटा, काला और पतली त्वचा वाला होता है, जिसमें गूदा अधिक और स्वाद मीठा होता है। अजवा खजूर को दुनिया की सबसे बेहतरीन खजूरों में गिना जाता है। इसका इस्तेमाल अक्सर मिठाई और ऊर्जा बढ़ाने वाले स्नैक्स में किया जाता है।

अजवा खजूर के स्वास्थ्य लाभ

1. हार्ट के लिए फायदेमंद

अजवा खजूर में विटामिन बी और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन बी खून में हानिकारक होमोसिस्टीन को कम करने में मदद करता है, जबकि मैग्नीशियम हार्ट की रिदम और स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक होता है।

2. हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए

इस खजूर में कैल्शियम और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित सेवन से हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है और दर्द या कमजोरी कम होती है।

3. डायबिटीज में सावधानी से खाएं

यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के खजूर न खाएं। हालांकि अजवा खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज जैसी नेचुरल शुगर होती है, जो तुरंत एनर्जी देती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से इसे सीमित मात्रा में खाया जा सकता है।

4. इम्यूनिटी बढ़ाए

अजवा खजूर में एंटीऑक्सीडेंट, सेलेनियम और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से शरीर में ताकत आती है और स्वास्थ्य बेहतर होता है।

5. गर्भावस्था में खजूर

गर्भावस्था के दौरान अजवा खजूर का सेवन सुरक्षित माना जाता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है। यह गर्भाशय की मांसपेशियों को सक्रिय करने, आयरन की कमी दूर करने और हीमोग्लोबिन बनाए रखने में मदद करता है।

अजवा खजूर की कीमत

अजवा खजूर की कीमत लगभग 1500 रुपए प्रति किलो के आसपास होती है। बाजार में 700-800 रुपए में भी छोटे पैक में उपलब्ध हो जाता है। भारत में आप इसे आसानी से ऑनलाइन या किसी भी स्टोर से खरीद सकते हैं।

अजवा खजूर न केवल स्वाद में विशेष है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी वरदान साबित होता है। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन आपके शरीर और ऊर्जा स्तर को बेहतर बनाए रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत