न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Weight Loss Tips: शरीर में जमे फैट को चूस लेते हैं ये 5 हरे पत्ते, तेजी से घटता है वजन

अस्वस्थ जीवनशैली की वजह से उत्पन्न हुई बीमारी में से सबसे बड़ी बीमारी है मोटापा। आज मोटापे से हर दूसरा आदमी परेशान हैं। मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जब परेशानियां बढ़ने लगती हैं तो लोग मोटापा कम करने के लिए उपाय खोजने लगते हैं। आपको समझना चाहिए कि वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 May 2022 5:15:23

Weight Loss Tips: शरीर में जमे फैट को चूस लेते हैं ये 5 हरे पत्ते, तेजी से घटता है वजन

अस्वस्थ जीवनशैली की वजह से उत्पन्न हुई बीमारी में से सबसे बड़ी बीमारी है मोटापा। आज मोटापे से हर दूसरा आदमी परेशान हैं। मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जब परेशानियां बढ़ने लगती हैं तो लोग मोटापा कम करने के लिए उपाय खोजने लगते हैं। आपको समझना चाहिए कि वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। वजन कम करने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना और तमाम तरह के महंगे डाइट प्लान फॉलो करना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में लोग आसान तरीके खोजते है मोटापा कम करने के लिए। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं, तो कुछ वजन कम करने के नैचुरल उपाय भी हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, कुछ जड़ी-बूटियां है जिनका रोजाना सेवन से वजन को घटाया जा सकता है । यह जड़ी-बूटियां हार्मोनल संतुलन को बेहतर रखने से लेकर पाचन में सुधार करने, गैस से राहत देने और वजन घटाने का काम करती हैं। तो चलिए जानते है कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं...

weight loss tips,weight loss without gym and diet plan,weight loss without gym,weight loss without exercise,weight loss without diet,weight loss tips in hindi,weight loss foods,weight loss diet,unusual ways to lose weight

अजमोद

अजमोदा को कई स्थानों पर सेलेरी या बोकचॉय के नाम से भी जाना जाता है। लंबे समय से तिब्बती और चीनी इलाकों में इसका प्रयोग सब्जी की भांति किया जाता रहा है। सब्जियों के अलावा अजमोदा का प्रयोग सूप और सलाद में अधिक किया जाता है। आपके वजन घटाने के प्रयासों में अजमोद एक बेहतर जड़ी बूटी साबित हो सकती है। यह एक नैचुरल मूत्रवर्धक है, जो वाटर रिटेंशन से छुटकारा पाने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। अजमोद में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, जो इसे एक संपूर्ण वजन घटाने वाली जड़ी बूटी बनाती है। इसमें यूजेनॉल होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है और इसमें हाइपरग्लाइकेमिया का इलाज करने की क्षमता होती है। अजमोदा के प्रयोग से पेट में बनी गैस निकल जाती है और इसके कारण होने वाले दर्द आदि समस्याओं में आराम मिलता है। अजमोदा की जड़ के 2-3 ग्राम चूर्ण को पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करने से पेशाब करने में दर्द, जलन आदि की समस्याएं ठीक होती हैं।

weight loss tips,weight loss without gym and diet plan,weight loss without gym,weight loss without exercise,weight loss without diet,weight loss tips in hindi,weight loss foods,weight loss diet,unusual ways to lose weight

पुदीना के पत्ते

हरे रंग के और खुशबूदार पुदीना के पत्ते न सिर्फ खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इसका सेवन आपके सेहत में भी सुधार लाता है। आप पुदीने का इस्तेमाल पत्ते, तेल, चाय आदि के रूप में कर सकते हैं। पुदीना शरीर और मन पर ठंडा और शांत प्रभाव छोड़ता है, जिसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद मेन्थॉल है।पुदीने में भूख कम करने वाला गुण भी होता है, जिसके सेवन से आपको भूख कम लगती है। क्रेविंग कम होने का मतलब है कि आप कम कैलोरी का इंटेक करेंगे जिसकी वजह से आपका वजन कम हो सकता है। पुदीना अपच का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह पेट की माशपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करता है, पित्त रस के प्रवाह को बढ़ाता है और समग्र पाचन क्रिया में सुधार लाता है। यह पाचन क्रिया को उत्तेजित करने के लिए पाचक एन्ज़ाइम्स के उत्पादन को बढ़ावा देता है।

weight loss tips,weight loss without gym and diet plan,weight loss without gym,weight loss without exercise,weight loss without diet,weight loss tips in hindi,weight loss foods,weight loss diet,unusual ways to lose weight

अजवाइन के पत्ते

अजवाइन के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी कैंसर, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, और एंटीबायोटिक जैसे गुण होते हैं। अजवाइन के पत्ते आर्थराइटिस जैसी बीमारियों के प्रभाव को भी काम करने का काम करते हैं। साथ ही एक शोध में सामने आया है कि अजवाइन में डायबिटीज कंट्रोल करने की भी क्षमता होती है। यह चयापचय दर को बेहतर बनाता है और शुगर को कंट्रोल करता है जिस वजह से वजन कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। अजवाइन में कब्ज को कम करने के भी क्षमता है। यह आपके पित्त रस को भी प्रवाहित करता है और इस तरह पाचन में सहायता करता है। सुबह-सुबह अजवाइन की पत्तियों को चबाने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यही नहीं यह आपके पेट को स्वस्थ रखेगा और दर्द या फिर अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाएगा। अजवाइन के पत्तों के सेवन से डाइजेशन सही रहता है। अजवाइन के पत्तों को खाना खाने के बाद भी खाएं तो भी बेहद फायदेमंद होगा। यह खाने को पचाने में मदद करता है।

weight loss tips,weight loss without gym and diet plan,weight loss without gym,weight loss without exercise,weight loss without diet,weight loss tips in hindi,weight loss foods,weight loss diet,unusual ways to lose weight

रोजमैरी के पत्ते

रोजमेरी के पत्ते भी आंतरिक रूप से या विषम रूप से त्वचा को प्रभावित कर सकते हैं और त्वचा की युवा गुणवत्ता को सुधारने के लिए लाभकारी होते हैं, जबकि त्वचा के कालेपन को ठीक करने और प्राकृतिक चमक और त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए मदद करता है। साथ ही रोजमैरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट फ्री रैडिकल डैमेज को रोकते हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल कम करते हैं। यह सभी गुण रोजमैरी को वजन घटाने के लिए बेस्ट जड़ी बूटी बनाते हैं। यह आपको कई चयापचय विकारों से बचाने में भी मदद कर सकता है। रोजमैरी में मौजूद कार्नोसिक एसिड में मोटापा कम करने की क्षमता है।

weight loss tips,weight loss without gym and diet plan,weight loss without gym,weight loss without exercise,weight loss without diet,weight loss tips in hindi,weight loss foods,weight loss diet,unusual ways to lose weight

करी पत्ता

मराठी और साउथ इंडियन खाने की तो जान है करी पत्ता। करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई तरह के रोगों को भी दूर करता है। करी पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। करी पत्ता खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट तेजी से कम होता है। आप रोज सुबह करी पत्ते का जूस पी सकते हैं। अगर हमारा पाचन तंत्र सही रहता है तो शरीर पर फैट जमा नहीं होता और वजन तेजी से कम होता है। करी पत्ता खाने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। गैस और अपच की समस्या भी नहीं होती। कपी पत्ता खाने से आंतों और पेट को काफी फायदा मिलता है। साथ ही रोजाना करी पत्ता खाने से शरीर नेचुरली डिटॉक्स हो जाता है। करी पत्ता से शरीर की सफाई होती है और हानिकारक विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट