न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 15 दिन: खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर में होंगे ये बदलाव

15 दिन तक सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से पाचन सुधरेगा, ब्लड शुगर संतुलित होगा, वजन घटेगा और त्वचा व बालों में चमक आएगी। जानें मेथी पानी के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 18 Mar 2026 8:27:05

सिर्फ 15 दिन: खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर में होंगे ये बदलाव

मेथी रसोई का आम मसाला है, लेकिन इसका स्वास्थ्य पर असर इसे एक अद्भुत औषधि बना देता है। सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक ही सीमित नहीं, मेथी के बीज और उसका पानी डायबिटीज, पाचन और वजन जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ पहुंचा सकता है। खासकर अगर आप 15 दिन तक हर सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीते हैं, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि 15 दिनों में सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या फायदे हो सकते हैं।

1. पाचन तंत्र में होगा सुधार

मेथी का पानी प्राकृतिक रूप से पेट को साफ रखने और कब्ज दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर आपकी आंतों को सक्रिय रखते हैं और पाचन प्रक्रिया को सुधारते हैं। लगातार 15 दिनों तक पीने पर आप पेट के फूलने और भारीपन में कमी महसूस करेंगे।

2. शुगर लेवल को बनाए रखे संतुलित

जो लोग प्री-डायबिटिक हैं या जिनका ब्लड शुगर अक्सर ऊपर-नीचे होता है, उनके लिए मेथी का पानी वरदान साबित हो सकता है। यह शरीर में इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाता है और ब्लड शुगर को स्थिर करने में मदद करता है।

3. वजन घटाने में मददगार

मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। सुबह इसे पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे दिन भर कम कैलोरी का सेवन होता है। 15 दिन लगातार इसे लेने पर आप हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

4. त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाए

मेथी का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे खून साफ होता है। साफ खून के कारण चेहरे पर मुंहासे कम हो सकते हैं और त्वचा में प्राकृतिक चमक आ सकती है। साथ ही, मेथी बालों की जड़ों को मजबूत करने और उन्हें टूटने से बचाने में भी लाभकारी है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत