न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आजकल पांव जमीं...इन हील्स को पहनने के बाद नहीं रह पाएंगी इठलाए बिना!

हील्स महिलाओं की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं! और अगर आप उनमें आराम से चल-फिर सकती हैं तो आपको अपनी आलमारी ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 03 May 2021 4:45:14

आजकल पांव जमीं...इन हील्स को पहनने के बाद नहीं रह पाएंगी इठलाए बिना!

हील्स महिलाओं की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं! और अगर आप उनमें आराम से चल-फिर सकती हैं तो आपको अपनी आलमारी में हील्स की कुछ जोड़ी ज़रूर रखनी चाहिए। हालांकि हील्स में भी कई वैरायटी आती हैं और सभी को ख़ास मकसद के साथ तैयार किया जाता है, ताकि आप अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार चुनाव कर सकें।

heels,espadrilles heels,kitten heels,platform heels,block heels,pumps heels,steel toes heels,fashion news in hindi

स्टिल्टोज़

ऊंचे और संकरे स्टिल्टोज़ पैरों को लंबा और पतला दिखाते हैं। स्टिलटोज़ पीछे से आगे की तरफ़ पतले होते हैं और उंगलियों के पास नुकीले। हालांकि उन्हें लंबे समय तक पहनना मुश्क़िल होता है, लेकिन निश्चित रूप से वे एक स्टेटमेंट लुक देते हैं। स्टिल्टोज़ को आप उन नाइट पार्टीज़ के लिए संजोकर रख सकती हैं, जिनमें आप काफ़ी सजी-संवरी नज़र आना चाहती हैं। और हां, आप इस बात का ख़्याल रखें कि पार्टी में आपको चलना भी कम पड़े।

heels,espadrilles heels,kitten heels,platform heels,block heels,pumps heels,steel toes heels,fashion news in hindi

पम्प्स

आमतौर पर स्टिल्टोज़ की तुलना में पम्प्स कम ऊंचे होते हैं। पम्प्स की ऊंचाई सधी होती है, जिसकी वजह से चलने में आसानी रहती है। आप अपनी पसंद के अनुसार पैरों को पूरी तरह से कवर करने वाले या सामने की ओर से थोड़ा-सा खुला रहने वाले पम्प्स का चुनाव कर सकती हैं। अगर पम्प्स की पहली जोड़ी ख़रीदने वाली हैं तो ब्लैक या न्यूड कलर को प्राथमिकता दें।

heels,espadrilles heels,kitten heels,platform heels,block heels,pumps heels,steel toes heels,fashion news in hindi

ब्लॉक हील्स

जब आप ऐसे हील्स के बारे में सोचती हैं, जिनमें चलना-फिरना बहुत आरामदायक लगे, तो ज़ेहन में ब्लॉक हील्स की ही तस्वीर आती है। ये स्टिल्टोज़ और पम्प्स की तुलना में अधिक चौड़े होते हैं और आपके पॉश्चर को अधिक स्थिर रखने का काम करते हैं। आप चाहे स्लेन्डर बेस या फ़ुल वेज़ या फिर म्यूल्स का चुनाव करें पर अपने लिए कम से कम एक पेयर ज़रूर रखें, जो ट्रेंडिंग हों और हर अवसर पर एकदम परफ़ेक्ट नज़र आएं।

heels,espadrilles heels,kitten heels,platform heels,block heels,pumps heels,steel toes heels,fashion news in hindi

प्लैटफ़ॉर्म हील्स

हालांकि आप इन्हें रोज़ाना नहीं पहन सकती हैं, लेकिन प्लैटफ़ॉर्म हील्स बहुत ही आरामदायक होती हैं। ये उन दिनों के लिए बहुत ही बढ़िया विकल्प हैं, जब आपको बहुत ज़्यादा चलना रहता है। इनकी हील्स एक समान होती है और इस वजह से आपके पैर संतुलित रहते हैं।

heels,espadrilles heels,kitten heels,platform heels,block heels,pumps heels,steel toes heels,fashion news in hindi

किटन हील्स

किटन हील्स उनके लिए है, जो हाई हील्स से दूर भागती हैं या आप इतनी लंबी हैं कि आपको अतिरिक्त लंबाई जोड़ने की ज़रूरत महसूस नहीं होती है। ये ना बहुत ऊंची होती हैं और ना ही संकरी, इसलिए आरामदायक हील्स की श्रेणी में आती हैं। यह आपके आउटफ़िट लुक को उभारने का भी काम करती हैं। सबसे अच्छी बात इनकी यह है कि आप इन्हें रोज़ाना इस्तेमाल में भी ला सकती हैं।

heels,espadrilles heels,kitten heels,platform heels,block heels,pumps heels,steel toes heels,fashion news in hindi

एस्पाड्रिल्स

ये कैज़ुअल, रोप-सॉलिड शूज़ या तो फ़्लैट होते हैं या फिर हाई-हील वाले होते हैं। यह उनके लिए परफ़ेक्ट हैं, जो एजी स्टाइल के साथ आरामदायक पेयर की तलाश में हैं!

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत