न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान की इन खूबसूरत साड़ियों को करें अपने वार्डरोब में शामिल, लगाए खूबसूरती में चार चाँद

राजस्थान के पहनावे की बात करें तो यहां की घागरा-ओढ़नी हो या फिर धोती कुर्ता, सर पर साफा हो या पगड़ी, सावन का लहरिया, बंधेज हो या फिर मोजड़िया सभी लोगों को काफी लुभाते है। अगर आप राजस्थान की संस्कृति को अपने एथनिक वीयर में शामिल कर अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहती है तो इस लेख के जरिए हम आपको राजस्थान की ऐसी साड़ियां बताएंगे जो वहां के अलग अलग जगह से होने के बावजूद आप पर खूब फबेगी।

Posts by : Karishma | Updated on: Sun, 17 Jul 2022 11:02:25

राजस्थान की इन खूबसूरत साड़ियों को करें अपने वार्डरोब में शामिल, लगाए खूबसूरती में चार चाँद

राजस्थान अपनी कला और संस्कृति के लिए बहुत मशहूर है। यहां का खान-पान, यहाँ के किले, महल और ऐतिहासिक स्मारक शुरुआत से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। और यही कारण है कि जो भी यहां आता है वो राजस्थानी रंग में रंग जाता है। राजस्थान के पहनावे की बात करें तो यहां की घागरा-ओढ़नी हो या फिर धोती कुर्ता, सर पर साफा हो या पगड़ी, सावन का लहरिया, बंधेज हो या फिर मोजड़िया सभी लोगों को काफी लुभाते है। अगर आप राजस्थान की संस्कृति को अपने एथनिक वीयर में शामिल कर अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहती है तो इस लेख के जरिए हम आपको राजस्थान की ऐसी साड़ियां बताएंगे जो वहां के अलग अलग जगह से होने के बावजूद आप पर खूब फबेगी।

traditional sarees of rajasthan,fashion tips,fashion trends

लहरिया साड़ी

राजस्थान में मानसून के आने के बाद लोगों के चेहरे हरियाली देख कर खिल जाते है वहीँ सावन के महीने के शुरू होने कारण वहां के बाजारों में भी लहरिये की साड़ियां सजाना शुरू हो जाती है। यह लहरियां राजस्थान की महिलाओं के लिए सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक होता है। ट्रेडिशनल साड़ियों में लहरिया प्रिंट वाली साड़ी भी महिलाओं को बहुत पसंद आती है। खासतौर पर तीज त्यौहार के मौसम में लहरिया साड़ी पहनने का मन सभी महिलाओं का करता है। इसलिए यह साड़ी लगभग हर महिला की वॉर्डरोब में मिल ही जाती है। बेस्‍ट बात तो यह है कि लहरिया साड़ी का फैशन कभी भी आउट डेटेड नहीं होता है। अगर आप भी साड़ी खरीदने की सोच रही हैं, तो आप राजस्थानी लहरिया साड़ी ट्राई कर सकती हैं।

traditional sarees of rajasthan,fashion tips,fashion trends

कोटा डोरिया साड़ी

राजस्थान सबसे अधिक रेशम, कोटा, कपास, ऊनी कपड़ों की साड़ियों का उत्पादन करने वाला राज्य है। इसलिए यहां कोटा डोरिया साड़ियां सबसे ज्यादा बनाई जाती हैं। राजस्थान के बाजारों में आपको कई तरह की कोटा डोरिया की साड़ी आसानी से आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन बेहतर होगा कि आप कोटा कपास से बनी साड़ियां ही खरीदें। आप कोटा कपास में कई तरह की डिजाइनर साड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं। आपको बता दें कि कोटा कपास का कपड़ा थोड़ा हल्का और चमकदार होता है। ये साड़ियां लाइट वेट होती है तो आप इसे पहनने के बाद आप हल्का महसूस करेंगी।

traditional sarees of rajasthan,fashion tips,fashion trends

बगरू, सांगनेरी प्रिंट साड़ियां

राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां कई साड़ियां मशहूर हैं। इन्हीं साड़ियों में राजस्थानी प्रिंटेड साड़ी भी शामिल है। जिनमें मुख्य रूप से बगरू प्रिंट और सांगानेरी प्रिंट की साड़ियां काफी प्रचलित है। इन साड़ियों को आप प्रोफेशनली भी केरी कर सकती हैं। राजस्थान में महिलाएं कई तरह के प्रिंटेड साड़ी को कैरी करती हैं, लेकिन फ्लोरल प्रिंट एक ऐसा स्टाइल है, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। आप इसे वेस्टर्न वियर से लेकर इंडियन वियर में बेहद आसानी से कैरी कर सकती हैं। खासतौर से, अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में साड़ी को एलीगेंट तरीके से पहनना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी को पहना जा सकता है। यह देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, उतनी ही कंफर्टेबल भी होती है। इतना ही नहीं, अगर आप इसे सही तरह से स्टाइल करती हैं तो एक सिंपल फ्लोरल प्रिंटेड साडी में भी अपने लुक को बेहद एलीगेंट व गार्जिसय बना सकती हैं।

traditional sarees of rajasthan,fashion tips,fashion trends

लहंगा कम साड़ी

राजस्थान में लहंगा कम साड़ी भी काफी भी प्रचलित है। यहां लहंगा साड़ियों को बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन किया जाता है। लहंगा साड़ी के साथ महिलाएं कई तरह की एक्सेसरीज भी पहनती हैं। अगर आप भी इस बार कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो आप राजस्थानी लहंगा कम साड़ी पहन सकती हैं। ये आपको साडी के साथ साथ लहंगे का भी लूक देगा।जिन्हे आप शादी या किसी फेस्टिवल पर पहन कर अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकती है

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत