कीर्ति सुरेश का हटके लुक! डेनिम ब्लाउज के साथ ऐसी साड़ी पहनकर किया सबको हैरान
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का लेटेस्ट फ्यूजन लुक लोगों को कर रहा है हैरान। लिनेन साड़ी के साथ डेनिम कॉर्सेट टॉप का स्टाइल, हटके ड्रेपिंग और ज्वेलरी का यूनिक कॉम्बिनेशन।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Fri, 18 Jul 2025 8:35:27
साउथ की चहेती और टैलेंटेड एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश एक बार फिर अपने फैशन स्टाइल से चर्चा में हैं। फैंस उनके हर लुक को दिल से पसंद करते हैं – चाहे वो ट्रेडिशनल साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेसेज़। लेकिन इस बार उनका नया फ्यूजन लुक देख लोग थोड़े हैरान भी हैं और थोड़े कंफ्यूज भी।
साड़ी और डेनिम टॉप का अतरंगी मेल
कीर्ति सुरेश ने अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के लिए जो आउटफिट चुना, वो बिल्कुल हटके था। उन्होंने लिनेन की साड़ी पहनी थी, जिसमें गोल्ड और ब्लू कलर की स्ट्राइप बनी थीं – जो लुक को खास बना रही थीं। लेकिन हैरानी की बात तब हुई जब उन्होंने इसके साथ पहना नीले रंग का डेनिम टॉप – जो ब्लाउज के बजाय एक स्ट्रैपी कॉर्सेट डिजाइन में था।