न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करवाचौथ लुक को बनाएं आकर्षक, ब्लाउज की नेकलाइन के मुताबिक ऐसे चुनें ज्वैलरी

करवाचौथ पर अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए जानें ब्लाउज की नेकलाइन के हिसाब से सही ज्वैलरी चुनने का तरीका। वी, राउंड, स्वीटहार्ट, स्क्वेयर और हाई नेकलाइन के लिए बेस्ट नेकलेस और इयरिंग्स आइडियाज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 4:09:31

करवाचौथ लुक को बनाएं आकर्षक, ब्लाउज की नेकलाइन के मुताबिक ऐसे चुनें ज्वैलरी

करवाचौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबकी नजरों में बेमिसाल और आकर्षक दिखे। इसके लिए सिर्फ खूबसूरत साड़ी या लहंगा ही काफी नहीं है, बल्कि सही ज्वैलरी और स्टाइलिंग भी जरूरी है। अक्सर महिलाएं महंगे आउटफिट और ज्वैलरी पहनती हैं, लेकिन ब्लाउज की नेकलाइन के अनुसार ज्वैलरी न चुनने की वजह से लुक अधूरा लग सकता है। केवल रंग और मैचिंग के आधार पर ही ज्वैलरी का चुनाव करना पर्याप्त नहीं होता। आइए जानते हैं, ब्लाउज की नेकलाइन के अनुसार कौन सी ज्वैलरी सबसे बेहतर रहती है।

वी नेकलाइन

वी नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ लेयर्ड नेकलेस का विकल्प सबसे आकर्षक लगता है। अगर आप सिंपल और क्लासी लुक पसंद करती हैं, तो चोकर नेकलेस भी शानदार ऑप्शन है। रॉयल और ग्लैमरस लुक के लिए कुंदन या पोल्की शॉर्ट नेकलेस पहना जा सकता है। इसके साथ छोटे इयरिंग्स या स्टड्स पहनें, तो लुक और भी ग्रेसफुल दिखता है।

बोट नेकलाइन

बोट नेकलाइन वाली ब्लाउज में गर्दन और कंधों का हिस्सा खुला रहता है, इसलिए शॉर्ट नेकलेस इसे पूरी तरह शो नहीं कर पाते। इस नेकलाइन के लिए ओपेरा लेंथ नेकलेस सबसे सही रहती है, जिसकी लंबाई बस्ट तक होती है। यह लुक फेमिनिन और स्टाइलिश बनाता है। आप इसके साथ स्टड इयरिंग्स या स्टेटमेंट इयरिंग्स भी मैच कर सकती हैं।

राउंड नेकलाइन

राउंड नेकलाइन वाली ब्लाउज सबसे बहुपयोगी होती है, क्योंकि इसके साथ लगभग हर प्रकार की ज्वैलरी पहन सकते हैं। छोटे नेकलेस या लेयर्ड नेकलेस के अलावा लॉन्ग नेकलेस भी इस नेकलाइन के साथ शानदार दिखते हैं। ध्यान रहे कि छोटा नेकलेस ब्लाउज की नेकलाइन से छोटा ही होना चाहिए।

स्वीटहार्ट नेकलाइन
स्वीटहार्ट नेकलाइन आजकल ब्लाउज और ड्रेसेज दोनों में बहुत पसंद की जा रही है। इसके साथ गोल्ड चेन वाला पेंडेंट बेहद सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है। इसके अलावा राउंड नेकलेस भी इसके साथ खूबसूरती से मैच करता है। इस नेकलाइन के साथ आप हर तरह के इयरिंग्स पहन सकती हैं, चाहे स्टड्स हों या स्टेटमेंट इयरिंग्स।

स्क्वेयर शेप नेकलाइन

स्क्वेयर नेकलाइन के ब्लाउज के लिए राउंड नेकलेस काफी सुंदर विकल्प है। शॉर्ट स्टेटमेंट नेकलेस भी इसे ग्रेसफुल बनाता है। आप चेन स्टाइल स्टेटमेंट नेकलेस के साथ स्टेटमेंट इयरिंग्स पहनकर ट्रेंडी लुक क्रिएट कर सकती हैं।

हाई नेक डिजाइन

हाई नेक वाले ब्लाउज में नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं होती। इस नेकलाइन के साथ फोकस हेयरस्टाइल और इयरिंग्स पर रखना चाहिए। हाई नेक के साथ हेवी स्टेटमेंट इयरिंग्स फैंसी दिखते हैं, जबकि सिंपल लुक के लिए स्टड्स भी अच्छे ऑप्शन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत