न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Met Gala 2026: गोल्डन साड़ी और असली हीरों से सजा ब्लाउज, 1200 घंटे की मेहनत से तैयार हुआ ईशा अंबानी का शाही आउटफिट

Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का रॉयल लुक चर्चा में है, जहां उन्होंने गोल्डन साड़ी और 1800 कैरेट से ज्यादा हीरों से सजे ब्लाउज के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। 1200 घंटे की मेहनत से तैयार यह आउटफिट भारतीय परंपरा और मॉडर्न फैशन का शानदार संगम है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 05 May 2026 8:44:57

Met Gala 2026: गोल्डन साड़ी और असली हीरों से सजा ब्लाउज, 1200 घंटे की मेहनत से तैयार हुआ ईशा अंबानी का शाही आउटफिट

Met Gala 2026 में इस साल ईशा अंबानी का शाही अंदाज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। गोल्डन साड़ी और हीरों से जड़े ब्लाउज में जब वह रेड कार्पेट पर उतरीं, तो हर नजर बस उन्हीं पर टिक गई। उनके इस लुक में भारतीय संस्कृति की खूबसूरती और आधुनिक फैशन का अनोखा मेल देखने को मिला, जिसने फैशन लवर्स को खासा प्रभावित किया।

ईशा की साड़ी को बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया था। इसमें हाथ से की गई पेंटिंग और जटिल कढ़ाई साफ नजर आ रही थी, जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी। खास बात यह थी कि इस साड़ी को शुद्ध सोने के धागों से बुना गया था। कारीगरों ने इसमें प्राकृतिक डिजाइनों को इस तरह उकेरा कि हर पैटर्न अलग ही चमक बिखेरता दिखा। पारंपरिक कला और आधुनिक सोच का यह संगम उनके पूरे लुक को बेहद खास बना रहा था।

इस लुक का दूसरा सबसे आकर्षक हिस्सा उनका ब्लाउज था, जिसे उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन से लिए गए असली हीरों के साथ स्टाइल किया। ब्लाउज पर बारीक जरी का काम और कीमती नगीनों की सजावट इसे और भी रॉयल बना रही थी। इसके साथ उन्होंने बालों में मोगरे का हेयरपीस लगाया, जिसने उनके लुक को पारंपरिक खूबसूरती से भर दिया। इतना ही नहीं, कमर पर उन्होंने सुबोध गुप्ता द्वारा तैयार किया गया मैंगो आर्टिफैक्ट भी कैरी किया, जिसने पूरे लुक में एक अलग ही आर्टिस्टिक टच जोड़ दिया।

अगर उनके आउटफिट में इस्तेमाल हुए गहनों की बात करें तो इसमें 1800 कैरेट से ज्यादा के हीरे जड़े गए थे। इसके अलावा पन्ना, पोल्की और कुंदन जैसे कीमती पत्थरों से ब्लाउज को सजाया गया, जो इसकी भव्यता को और बढ़ा रहे थे। इस शानदार आउटफिट को तैयार करने में 50 से अधिक कारीगरों ने करीब 1200 घंटे की मेहनत लगाई। ईशा का यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह भारत की समृद्ध कला और परंपरा का वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व भी करता नजर आया।

उनके पूरे लुक का सबसे अनोखा और ध्यान खींचने वाला हिस्सा अंत में नजर आया, जब उन्होंने राल से बना मूर्तिकला जैसा केप कैरी किया। कुछ तस्वीरों में वह इस केप को सिर के ऊपर और चारों ओर लपेटे दिखीं, जिससे उनके लुक में एक अलग ही नाटकीय प्रभाव जुड़ गया। यह केप उनके चारों ओर एक आभा जैसा अहसास पैदा कर रहा था, जो पूरे आउटफिट को और भी खास बना रहा था।

सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनके इस शाही अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैशन प्रेमियों के बीच यह लुक चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। अब सवाल यही है कि आपको ईशा अंबानी का यह रॉयल और एक्सपेरिमेंटल लुक कितना पसंद आया?

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत