न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपड़ों से लेकर मेकअप तक में अपनाएँ यह ट्रेंड, बने महफिल की शान

बदलते फैशन के साथ खुद को अपग्रेड करते रहना भी उतना ही जरूरी है, कुछ ऐसी कॉमन बातें हैं, जिनका ख्याल रखकर आप खुद को एक मॉडर्न लुक दे सकते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 4:13:42

कपड़ों से लेकर मेकअप तक में अपनाएँ यह ट्रेंड, बने महफिल की शान

बदलते फैशन के साथ खुद को अपग्रेड करते रहना भी उतना ही जरूरी है, कुछ ऐसी कॉमन बातें हैं, जिनका ख्याल रखकर आप खुद को एक मॉडर्न लुक दे सकते हैं। फैंशन ट्रेंड को बदलते देर नहीं लगती है, हर दिन बदलते फैशन में कोई पीछे भी नहीं रहना चाहता है। सभी ट्रेंड के साथ बिलकुल अप टु डेट रहना चाहते हैं। वैसे भी आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। हर चीज तेजी से बदलती है। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि हर तरह की एक्सेसरीज और मेकअप का सामान खरीद लिया जाए। इसकी वजह यह है कि इन सब में समय तो लगता ही है, साथ ही साथ खर्चा भी काफी आता है।

हालांकि, बदलते फैशन के साथ खुद को अपग्रेड करते रहना भी उतना ही जरूरी है। कुछ ऐसी कॉमन बातें हैं, जिनका ख्याल रखकर आप खुद को एक मॉडर्न लुक दे सकते हैं।

fashion,fashion tips,simple fashion tips,women fashion,girls fashion tips

पेस्टल शेड्स

पेस्टल शेड्स सदाबहार हैं। यह आमतौर पर हर स्किन टोन वाली लडक़ी पर खिलते हैं। पेस्टल शेड के आउटफिट्स, लिपस्टिक, फुटवियर आदि सभी काफी चलन में हैं। इस शेड की खासियत यह है कि इसमें मैचिंग ड्रेस, लिपस्टिक और फुटवेयर, बैग आदि आसानी से मिल जाते हैं। इससे आपका अच्छा सेट तैयार हो जाता है। पेस्टल शेड की ड्रेस को आप ऑफिस, कॉलेज या पार्टी अर्थात् कहीं भी पहन सकते हैं। यह रंग आपको श्रेष्ठ लुक देता है। आप इस शेड की चीजों को अपने लिए खरीद सकती हैं।

fashion,fashion tips,simple fashion tips,women fashion,girls fashion tips

न्यूड लिपस्टिक का है चलन

बात अगर लिपस्टिक की करें तो आजकल न्यूड लिपस्टिक काफी चलन में है। इसको आप कॉलेज, ऑफिस या पार्टी किसी भी जगह के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। बस ख्याल रखने की बात यह है कि न्यू शेड की लिपस्टि आपके स्किन टोन से मैच करती हुई होनी चाहिए। इसलिए आप न्यूड शेड कर चयन करते समय ध्यान रखें कि यह आपके लुक को खराब न करे, बल्कि नेचुरल लुक ही दे। न्यूड शेड की लिपस्टिक लेते समय लाइट स्किन टोन वाली लड़कियों को ऐसे रंग का चुनाव करना चाहिए जो उनके स्किन टोन से अलग हो, लाइट स्किन टोन वाली लड़कियों पर लाइट पिंक, लाइट पीच, ऑरेंज कलर अच्छे लगते हैं। वहीं डस्की स्किन टोन वाली लड़कियों को अपने स्किन टोन को देखते हुए लाइट शेड्स का चुनाव करना चाहिए। इन पर पीच न्यूड कलर खूब फबेगा।

fashion,fashion tips,simple fashion tips,women fashion,girls fashion tips

न्यूड शेड के फुटवियर ही खरीदें

आजकल जिस तरह से न्यूड शेड्स की लिपस्टिक चलन में उसी तरह से फुटवियर में भाी न्यूड शेड की बहार है। न्यूड शेड्स के फुटवियर काफी पसन्द किए जा रहे हैं। इन्हें आप कॉलेज, पार्टी और ऑफिस कहीं भी पहन सकते हैं। हाई हील्स, पंप्स, फ्लैट्स आदि सभी तरह के फुटवेयर की वैरायटी में न्यूड शेड्स काफी फैशन में हैं। आप एक बार इन्हें भी आजमा कर देखिए लेकिन अपने व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए। इन्हें आजमाकर आप आकर्षक और फैशनेबल भी नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत