न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सहमति होने पर फिल्मों में दिखाई जाए फिजिकल इंटिमेसी, इससे हटा देनी चाहिए सेंसरशिप: जोया अख्तर

मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर (51) ने भी बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है। फिल्ममेकर जोया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 11:08:52

सहमति होने पर फिल्मों में दिखाई जाए फिजिकल इंटिमेसी, इससे हटा देनी चाहिए सेंसरशिप: जोया अख्तर

मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर (51) ने भी बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है। फिल्ममेकर जोया के खाते में कई बेहतरीन फिल्में हैं। जोया कई फिल्मों का डायरेक्शन कर चुकी हैं जिनमें 'गली बॉय', 'दिल धड़कने दो', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'लक बाय चांस' शामिल हैं। जोया की पिछली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ थी, जिसमें अनन्या पांडे लीड एक्ट्रेस थीं।

इससे पहले उन्होंने पिछले साल रिलीज हुई 'द आर्चीज' बनाई थी, जिसमें 3 स्टारकिड्स सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ने डेब्यू किया था। ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। जोया गुरुवार (29 अगस्त) को मुंबई में हुए एक्सप्रेसो इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने सेंसरशिप को लेकर खुलकर बात की। जोया ने लव, लिटरेचर, सिनेमा पर अपनी राय रखी। जोया ने फिल्मों में फिजिकल इंटीमेसी पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि अगर किसी की सहमति है तो इसे जरूर दिखाना चाहिए।

फिजिकल इंटिमेसी पर सेंसरशिप हटा देनी चाहिए। हां! अगर सेंसरशिप हटा दी जाएगी तो बहुत सारे लोग ऐसी-ऐसी चीजें दिखाएंगे जो सही नहीं होंगी, लेकिन मुझे लगता है कि स्क्रीन पर कंसेंशुअल इंटिमेसी (आपसी सहमति से बनाए गए संबंध) को दिखाना बहुत जरूरी है। मैं चाहती हूं कि बच्चे जब बड़े हो तब वे कंसेंशुअल इंटिमेसी को देखकर बड़े हो।

zoya akhtar,filmmaker zoya akhtar,zoya akhtar intimacy,zoya akhtar censorship,javed akhtar,farhan akhtar,zoya the archies

...लेकिन आप एक किस नहीं देख सकते : जोया अख्तर

जोया ने आगे कहा कि मैं ऐसे समय में बड़ी हुईं, जब मैंने स्क्रीन पर महिलाओं को पिटते, परेशान करते और उनका यौनशोषण होते हुए दिखाया जाता था। यह सब तो दिखाने की परमिशन थी, लेकिन आप एक किस नहीं देख सकते। लोगों को प्यार, फिजिकल इंटीमेसी भी स्क्रीन पर दिखाया जाना चाहिए। हर फिल्म की अपनी एक अलग टोन और कहानी को दिखाने का अलग तरीका होता है।

लेकिन रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' की बात करें तो वहां पर हिंसा जो भी दिखाई गई वो समय से काफी आगे की थी। ये सब उस बारे में हैं कि आप दर्शकों को क्या दिखाना चाहते हैं। कल्चरल डिफरेंस की बात करें तो फ्रेंच, अमेरिकन से न्यूडिटी में काफी ज्यादा आगे हैं। बात वही है कि आप कितना कंफर्टेबल हो। आप सेक्स और बॉडी को किस तरह से देखते हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क