साउथ ऐक्टर यश (Yash) की मूवी KGF 2 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 'रॉकी भाई' और प्रशांत नील की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि दूसरे देशों तक पहुंच गई है। 'केजीएफ 2' (KGF: Chapter 2) की स्क्रीनिंग साउथ कोरिया की कैपिटल सियोल (KGF: Chapter 2 Seoul South Korea) में हुई, जहां ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। ये पहली कन्नड़ मूवी बन गई है, जो साउथ कोरिया में रिलीज हुई है। सूत्रों की मानें तो इस मूवी के कन्नड़ और हिंदी वर्जन दोनों को ही वहां ऑडियंस ने सराहा।
इसके साथ ही यश की KGF 2 कोरोना महामारी के बाद साउथ कोरिया में दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बन गई है। बताया जा रहा है कि भारत, नेपाल और बांग्लादेश के सिने प्रेमियों ने फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर कीं।
Language was never a barrier for him, he showed it to Indian Cinema
Now the craze reached outside the country as well#KGFChapter2 got a special screening in south Korea 🔥
Proud moment for us ❤️ #YashBOSS
भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो KGF 2 रिलीज के 4 हफ्ते बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ये फिल्म 1129.38 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसके साथ ही राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR व आमिर खान की 'दंगल' को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म में यश के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन, प्रकाश राज सहित तमाम स्टार्स ने अहम किरदार निभाया है।














