न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब कपिल का बैंक बैलेंस हो गया था जीरो, डिप्रेशन में जाने पर इन्होंने संभाला, कॉमेडियन ने सुनाई आपबीती

मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन में से एक कपिल शर्मा (43) इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Oct 2024 10:56:22

जब कपिल का बैंक बैलेंस हो गया था जीरो, डिप्रेशन में जाने पर इन्होंने संभाला, कॉमेडियन ने सुनाई आपबीती

मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन में से एक कपिल शर्मा (43) इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के दूसरे सीजन में धमाल मचा रहे हैं। लोग उनकी हाजिरजवाबी के कायल हैं। इस शो के पहले सीजन में कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इससे पहले कपिल ने सोनी टीवी पर कई सालों तक अपना शो टेलीकास्ट किया है। आज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाले कपिल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बुरा वक्त भी देखा है। कपिल की लाइफ में ऐसा वक्त भी आया कि सब कुछ जीरो हो गया।

कपिल ने हाल ही एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि वे उस मुश्किल दौर में डिप्रेशन में चले गए थे। कपिल ने ‘फील इन योर सोल’ पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा कि मैं पागल हो गया था। मैंने सोचा दो फिल्मों को प्रोड्यूस करूं क्योंकि मेरे पास पैसा है। मुझे ये लगा कि प्रोड्यूसर का काम सिर्फ फिल्म में पैसा लगाना ही होता है लेकिन जब दो फिल्मों में पैसा लगा दिया तो प्रोड्यूसर का मतलब समझ आया। मुझे लगता था कि जिस किसी के पास भी पैसे होते हैं और फिल्मों का शौक होता है, वह प्रोड्यूसर बन जाता है।

हालांकि जब मेरी फिल्में नहीं चलीं और मेरे सारे पैसे डूब गए तब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि एक प्रोड्यूसर सिर्फ पैसे नहीं लगाता है। उसकी सोच और सोचने का तरीका भी आम इंसान से बहुत अलग होता है। मैंने फिल्मों में खूब सारा पैसा लगाया जिसकी वजह से मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया। उस वक्त मैं डिप्रेशन में चला गया था। तब मेरी पत्नी गिन्नी ने मुझे संभाला। बता दें कपिल ने साल 2018 में गिन्नी के साथ शादी की थी। उनके एक बेटी अनायरा और बेटा त्रिशान हैं।

kapil sharma,comedian kapil sharma,actor kapil sharma,kapil bank balance,kapil bankrupt,kapil depression,kapil podcast,kapil producer,kapil show,ginni chatrath

हाल ही सबसे अमीर टीवी एक्टर घोषित किए गए हैं कपिल शर्मा

कपिल ने आगे कहा कि मैं अपनी गलती से सीख चुका हूं। दोबारा नहीं करूंगा। मुझे लगता है कि यंगस्टर्स को अगर कुछ शुरू करना है तो वो पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें। उसके बाद कदम रखें। मैं उन्हें ये लाइफ लैसन दे रहा हूं। उल्लेखनीय है कि साल 2017 में जब सुनील ग्रोवर और कपिल की लड़ाई हुई थी तब कपिल का डाउनफॉल शुरू हुआ था। उनकी टीम बिखर गई थी और उनकी फिल्में फ्लॉप हो गई थीं।

कपिल ने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से अपनी पहचान देशभर में बनाई और दर्शकों की प्रशंसा हासिल की। हाल ही में कपिल को भारत में सबसे अमीर टेलीविजन अभिनेता घोषित किया गया और उन्होंने ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार