न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता से सामने आया चौथा केस, एक और मॉडल ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

कोलकाता की शोबिज इंडस्ट्री से एक और झटका लगा है। बीते कुछ दिनों में हुई तीन मॉडल्स की मौत की मिस्ट्री नहीं सुलझी थी कि अब एक और मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट के सुसाइड करने की खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक 18 साल की मॉडल ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी है। मॉडल का नाम सरस्वती दास बताया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 May 2022 11:20:12

कोलकाता से सामने आया चौथा केस, एक और मॉडल ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

कोलकाता की शोबिज इंडस्ट्री से एक और झटका लगा है। बीते कुछ दिनों में हुई तीन मॉडल्स की मौत की मिस्ट्री नहीं सुलझी थी कि अब एक और मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट के सुसाइड करने की खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक 18 साल की मॉडल ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी है। मॉडल का नाम सरस्वती दास बताया जा रहा है।

कोलकाता के कस्बा एरिया स्थित सरस्वती के घर पर उनकी डेडबॉडी पंखे से लटकती हुई पाई गई। मामले की पुलिस जांच जारी है। शुरुआती जांच में ये सुसाइड का मामला नजर आता है। सरस्वती पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं। वे मॉडल बनने की कोशिश कर रही थीं। 29 मई को भारती Mallick (सरस्वती की मामी) ने पुलिस को फोन करके अपनी भांजी सरस्वती की डेडबॉडी बेडरूम के पंखे से लटकने की जानकारी दी।

सरस्वती की मामी भारती Mallick ने बताया कि सरस्वती की डेडबॉडी को उनकी नानी ने नीचे उतारा। इसके बाद सरस्वती की बॉडी को रिश्तेदार सरकारी अस्पताल CNMC ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें पहले से ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सरस्वती अपनी नानी के पास सो रही थीं, जब रात को 2 बजे नानी ने सरस्वती को अपने पास नहीं पाया तो वो उन्हें देखने दूसरे कमरे में गईं जहां मॉडल पंखे से लटकी हुई थीं। दुपट्टे से सरस्वती ने फंदा बनाया था। उनकी नानी ने सरस्वती को तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गईं। सरस्वती का फोन पुलिस ने सीज कर लिया है। पुलिस ने सरस्वती का फोन जब्त कर लिया है जिसके रिकॉर्ड खंगालने से पता चला है कि वो रात 1 बजे तक अपने ब्वॉयफ्रेंड से बात कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक मॉडल का अपने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ जिसके बाद उन्होंने ख़ुद को फांसी लगा ली। पुलिस को सरस्वती के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पूछताछ के दौरान पता चला है कि सरस्वती अपनी मां आरती दास के साथ अपने मामा के घर पर पिछले 17 साल से रह रही थी। सरस्वती की मां अपने पति से 17 साल पहले अलग हो गई थीं। सरस्वती ने 10वीं क्लास के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। वे ट्यूशन देती थीं और मॉडलिंग का काम किया करती थीं। खबरों के मुताबिक, हालिया दिनों में सरस्वती अपने रिलेशनशिप को लेकर डिप्रेशन में थीं। अब ये तो पुलिस जांच में मालूम पड़ेगा कि सरस्वती की मौत के पीछे उनके रिश्ते का तनाव था या कुछ और।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत