न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

War 2 BO Collection Day 16: ‘परम सुंदरी’ के एंट्री के बाद ऋतिक-एनटीआर की फिल्म की कमाई हुई धराशायी, 16वें दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16वें दिन धराशायी, ‘परम सुंदरी’ के धमाके ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म की कमाई को प्रभावित किया। जानिए तीसरे शुक्रवार और कुल 16 दिनों का कलेक्शन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 9:22:02

War 2 BO Collection Day 16: ‘परम सुंदरी’ के एंट्री के बाद ऋतिक-एनटीआर की फिल्म की कमाई हुई धराशायी, 16वें दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

अयान मुखर्जी निर्देशित और ऋतिक रोशन तथा जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर अब बुरी स्थिति में है। दो हफ्तों तक किसी तरह अपनी पकड़ बनाए रखने के बाद, तीसरे सप्ताह में फिल्म की रफ्तार पूरी तरह धीमी पड़ गई। तीसरे गुरुवार को फिल्म दो करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई, वहीं शुक्रवार को स्थिति और भी निराशाजनक हो गई। आइए जानते हैं, रिलीज के 16वें दिन ‘वॉर 2’ ने कितना कलेक्शन किया।

‘वॉर 2’ का 16वां दिन: कमाई का हाल

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े स्टार्स होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। कहानी, गाने और विजुअल इफेक्ट्स सभी में फिल्म की पकड़ कमजोर रही, जिससे बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई। पहले से ही ‘कुली’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों से मुकाबला कर रही ‘वॉर 2’ के लिए अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ की रिलीज ने स्थिति और कठिन कर दी है।

फिल्म की शुरुआती कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते में इसने 204.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में कमाई में 86.78% की गिरावट आई और सिर्फ 27 करोड़ का कारोबार हुआ।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को ‘वॉर 2’ ने केवल 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

इस तरह 16 दिनों की कुल कमाई अब 231.90 करोड़ रुपये तक सीमित हो गई है।

बॉक्स ऑफिस से पैकअप तय

वॉर 2’ ने अपने 16वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया। लाखों में सिमट चुकी इस फिल्म का अब जल्दी ही बॉक्स ऑफिस से पैकअप होना तय लग रहा है। हालांकि मेकर्स की उम्मीद है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी पर फिल्म थोड़ी अच्छी कमाई कर सकती है। अब देखना यह होगा कि नई रिलीज और पहले से मौजूद फिल्मों की भीड़ के बीच ‘वॉर 2’ तीसरे वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब

राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव

'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश

करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी

1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल

मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’

लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान

BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू

सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों

‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी

बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब