रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। रणबीर की शमशेरा इस शुक्रवार को रिलीज हुई। इससे पहले रणबीर की संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। शमशेरा में बॉलीवुड अभिनेता ने दोहरी भूमिका निभाई है। शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी हैं। रणबीर कपूर की शमशेरा रिलीज होने के बाद अभिनेता और संजू में रणबीर कपूर के को-स्टार रहे विक्की कौशल भी यह फिल्म देखने पहुंचे। विक्की कौशल जैसे ही फिल्म देखकर बाहर निकले, शटरबग्स ने उनसे फिल्म के बारे में उनकी राय पूछी।
पैपराजी के यह पूछे जाने पर कि ‘उन्हें शमशेरा कैसी लगी?’ का विक्की ने इशारों में जवाब दिया और बताया कि उन्हें यह फिल्म पसंद आई है। उन्होंने थंब्स अप करते हुए शमशेरा को लेकर अपनी पसंदगी जाहिर की। इस दौरान विक्की नीली जींस के साथ एक ओवरसाइज्ड हुडी पहने नजर आए।














